HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए कैसे आधार कार्ड में पता बदलवाने की ‘झंझट’ से मिली ‘आज़ादी’?

14 Nov 2019
आधार कार्ड में अब आसानी से बदला जा सकेगा पता

NOV 14 (WTN) – आधार कार्ड, भारत में रहने वाले हर नागरिक के लिए सबसे ज़रूरी दस्तावेज़ों में एक है। आधार नम्बर के बिना भारत में आपके कई सरकारी और बैंक सम्बन्धित काम रूक सकते हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि आधार कार्ड में आधार कार्ड होल्डर का नाम, पिता का नाम, पता, जन्म तिथि समेत कई जानकारियां अंकित होती हैं। लेकिन देखा गया है कि आधार कार्ड बनवाते समय ग़लत जानकारी देने या फ़िर छपाई में ग़लती के कारण कई बार आधार कार्ड में ग़लत जानकारियां अंकित हो जाती हैं। ऐसे में अंकित हुई इन ग़लतियों को सुधारने की परेशानी आधार कार्ड होल्डर को उठानी पड़ती हैं।

नाम, पिता का नाम और जन्मतिथि जैसी जानकारियों में ग़लती होने पर उन्हें एक बार सुधारने से काम चल जाता है। लेकिन आधार कार्ड में दर्ज़ पता कई लोगों का कई बार बदलता रहता है, ऐसे में इन लोगों को बार-बार पता बदलवाने में परेशानियों का सामना करना पड़ता है। वैसे आधार कार्ड में आसानी से ज़रूरी जानकारियां अपडेट की जा सकें या बदली जा सकें, इसके लिए सरकार कई प्रयास करती रही है। इसी कड़ी में सरकार ने आधार कार्ड पर दर्ज पते को आसानी से बदलने के लिए नई अधिसूचना जारी की है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार कार्ड पर दर्ज पता अब आसानी से बदला जा सकेगा। जानकारी के लिए बता दें कि अब जो लोग बैंक या अन्य जगहों पर KYC के लिए अपना आधार नम्बर दे रहें और आधार कार्ड में दर्ज़ पता स्थानीय ना होकर स्थायी है तो ऐसे लोग सिर्फ़ एक Self Declaration देकर आधार कार्ड में अपना नया पता बदलवा सकेंगे।

सरकार के इस फ़ैसले से उन लोगों को काफ़ी राहत मिलेगी जो कि माइग्रेंट वर्कर्स हैं। जैसा कि आप जानते हैं कि माइग्रेंट वर्कर्स काम करने के लिए जहां पर रहते हैं उन्हें वहां पर बैंक खाता खोलने में दिक़्क़त का सामना करना पड़ता है, क्योंकि आधार कार्ड पर दर्ज़ पता उनके घर का होता है जहां के वे स्थायी निवासी होते हैं। लेकिन अब ऐसे लोग आधार कार्ड में अपना पता बदलवाने जाएंगे तो उनका पता Self Declaration के आधार पर ही बदला जा सकेगा, जिससे उनके आधार कार्ड में आसानी से पता बदला जा सके और वे आसानी से बैंक में खाता खुलवा सकेंगे।

सरकार ने यह बदलाव मनी लाण्ड्रिंग रोकथाम (रिकॉर्ड की देखरेख) नियम में संशोधन के ज़रिये किया है। इस नये संशोधन के तहत अगर कोई व्यक्ति पते के लिए आधार नम्बर के साथ केन्द्रीय पहचान आंकड़ा कोष से अलग पता देना चाहता है, तो इसकी अनुमति दी गई है।

मोदी सरकार के इस फ़ैसले से उन लोगों को काफ़ी फ़ायदा होगा जो कि दूसरे शहर में काम करते हैं। कई बार देखा गया है कि दूसरे शहर में काम करने वाले लोगों के पास ऐसा कोई दस्तावेज़ नहीं होता है कि वे आधार कार्ड में पते का संशोधन करा सकें। इन्हीं लोगों को बैंक खाता खोलने में परेशानी का सामना करना पड़ता था, क्योंकि आधार कार्ड पर उनका स्थायी पता दर्ज़ होता है ना कि स्थानीय पता। नये संशोधन से अब माइग्रेंट वर्कर्स को बैंक में खाता खोलने समेत कई उन कामों में आसानी होगी जहां पर उन्हें आधार कार्ड और उसमें दर्ज़ पते की ज़रूरत पड़ती थी।