HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अब ऐप से जानिए कि एटीएम में कैश है या नहीं?

15 Nov 2019
एटीएम में कैश होने की जानकारी देगा यूनियन बैंक का नया ऐप

NOV 15 (WTN) – आधुनिक डिजीटल युग में एटीएम और डिजिटल ट्रांजैक्शन के कारण लोगों ने घर में ज़्यादा पैसा रखना बंद सा कर दिया है। जब भी नक़द पैसों की ज़रूरत होती है, लोग एटीएम जाकर पैसा निकाल लेते हैं और इसी कारण से एटीएम पर लोगों की निर्भरता काफ़ी बढ़ गई है। इसी कारण से कई बार एटीएम पर पैसा निकालने के लिए लम्बी-लम्बी लाइनें लगी रहती हैं, जिस कारण से पैसा निकलने में काफ़ी वक़्त लगता है। वहीं कई बार एटीएम में कैश ही नहीं होता है, जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और अलग-अलग एटीएम के चक्कर काटने पड़ते हैं।
 
लेकिन सोचिये कि ऐसा हो जाए कि आपको अपने मोबाइल फ़ोन पर ही इस बात का पता चल जाए कि जिस एटीएम से आप पैसा निकालने चाहते हैं उस एटीएम में कैश है कि नहीं तो यह कितना अच्छा रहेगा। विज्ञान के इस युग में वैसे तो कुछ भी असम्भव नहीं है। इसी कारण से एटीएम में कैश है कि नहीं, यह जानकारी देने के लिए यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया ने अपने उपभोक्ताओं की सहायता के लिए यू-मोबाइल (U Mobile) नाम का एक ऐप लॉन्च किया है। बैंक का दावा है कि इस ऐप के इस्तेमाल से यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया के उपभोक्ताओं को इस बात का पता चल सकेगा कि यूनियन बैंक के एटीएम में कैश है कि नहीं?
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अपने इस महत्वाकांक्षी ऐप के लिए यूनियन बैंक ने जियो सर्वे की व्यवस्था की है। इस सर्वे की मदद से मोबाइल ऐप में देखा जा सकेगा कि किस एटीएम में कैश है और कौन सा एटीएम खाली है? यूनियन बैंक के जिस भी एटीएम में कैश उपलब्ध होगा उस पर हरा निशान दिखाई देगा, वहीं जिस एटीएम में कैश नहीं होगा उस एटीएम पर लाल निशान दिखाई देगा।
 
दावा किया जा रहा है कि यूनियन बैंक के इस ऐप की ख़ासियत है कि यह ऐप 3 अलग-अलग दूरी पर मौजूद एटीएम को चिन्हित कर बता सकता है कि सम्बन्धित एटीएम में कैश है कि नहीं? यूनियन बैंक का यह ऐप 3 किलोमीटर तक की दूरी, 3 से 5 किलोमीटर तक की दूरी और 5 से 10 किलोमीटर तक की दूरी पर स्थित यूनियन बैंक के एटीएम को चिन्हित कर बता सकता है कि किस एटीएम में कैश है और किस एटीएम में कैश नहीं है।

यूनियन बैंक ऑफ़ इण्डिया की इस पहल का यूनियन बैंक के उपभोक्ताओं ने स्वागत किया है। उपभोक्ताओं का कहना है कि इस ऐप की मदद से उन्हें पता चल सकेगा कि यूनियन बैंक के एटीएम में कैश है कि नहीं, इससे एटीएम में पैसा ना होने पर अलग-अलग एटीएम में जाने की उनकी परेशानी भी दूर होगी और इस ऐप की मदद से पता चल जाएगा कि किस एटीएम में कैश उपलब्ध है। वहीं अन्य बैंकों के उपभोक्ताओं की मांग है कि उनकी बैंक द्वारा भी इस तरह का ऐप लॉन्च किया जाना चाहिए, जिससे उन्हें पता चल सके कि किस एटीएम में कैश उपलब्ध है और किस एटीएम में कैश उपलब्ध नहीं है।