HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

एसबीआई के उपभोक्ताओं के लिए नई सुविधा, अब किराना स्टोर से निकालिये कैश!

19 Nov 2019
एसबीआई की अपने उपभोक्ताओं के लिए नई सौगात

NOV 19 (WTN) – एक समय था जब आपको पैसों की ज़रूरत होती थी तो आप पैसे निकालने के लिए बैंक में जाते थे, जिसमें आपका काफ़ी समय बर्बाद होता था। लेकिन समय के साथ परिवर्तन हुआ और कैश की ज़रूरत के लिए आप बैंक की जगह पर एटीएम जाने लगे। दिन हो या रात, जब कभी भी पैसों की ज़रूरत होती है तो आप एटीएम से बड़ी ही आसानी से पैसा निकाल सकते हैं। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि जब आपको पैसों की ज़रूरत होती है तो या तो आसपास कोई एटीएम नहीं होता है, या फ़िर एटीएम होने पर उसमें कैश नहीं होता है या फ़िर उसमें काफ़ी भीड़ रहती है। ऐसे में कई बार आपको परेशानी का सामना करना पड़ता है।

 

लेकिन अब आपको छोटी ज़रूरतों के लिए कैश चाहिए तो अब आपको किसी ATM मशीन तक जाने की ज़रूरत नहीं होगी। यह पढ़कर चौक गये होंगे आप, लेकिन ऐसा ही होने जा रहा है। दरअसल, अब एसबीआई के डेबिट कार्ड होल्डर आसानी से किसी भी किराना स्टोर से कैश ले सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह सुविधा भारतीय स्टेट बैंक के डेबिट कार्ड होल्डर्स को एसबीआई के प्वाइंट ऑफ़ सेल टर्मिनल पर उपलब्ध होगी।

 

एसबीआई के इन प्वाइंट ऑफ़ सेल टर्मिनल पर एसबीआई डेबिट कार्ड होल्डर कम से कम 100 रूपये और अधिकतम 1,000 प्रति दिन प्रति कार्ड से निकाल सकते हैं। प्वाइंट ऑफ़ सेल टर्मिनल से पैसा निकालने पर किराना दुकान के मर्चेन्ट को किसी भी तरह का कोई भी चार्ज नहीं देना होगा। लेकिन इस ट्रांजैक्शन की एक प्रतिशत राशि ट्रांजैक्शन चार्ज के रूप में डेबिट कार्ड होल्डर को देना होगी। भारतीय रिज़र्व बैंक की गाइडलाइन्स के अनुसार, यह चार्ज न्यूनतम 7.50 रुपये और अधिकतम 10 रुपये होगा।

 

वहीं आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यदि आपको पैसों की ज़रूरत है और आप यदि किसी किराना दुकान की प्वाइंट ऑफ़ सेल टर्मिनल से पैसा निकालते हैं तो आप ऐसा कर सकते हैं और इसके लिए ज़रूरी नहीं है कि आप उस किराना दुकान से कुछ ख़रीददारी करे हीं।  आप किसी भी तरह की कोई भी ख़रीदी करे बिना भी मर्चेन्ट के प्वाइंट ऑफ़ सेल टर्मिनल से पैसा निकाल सकते हैं।

 

दरअसल, ऐसा फ़ैसला इसलिए लिया गया है, क्योंकि कुछ महीने पहले ही भारतीय रिज़र्व बैंक ने देश में एटीएम की घटती संख्या को देखते हुए एक समिति का गठन किया था। देश में डिजिटल ट्रांजैक्शन का इस्तेमाल बढ़ने के बाद से देखा गया है कि लोग एटीएम का इस्तेमाल कम कर रहे हैं। वहीं ज़रूरत से ज़्यादा एटीएम होने के कारण उनके मैन्टेनेंस के लिए बैंक को काफ़ी पैसा ख़र्च करना पड़ रहा है। आरबीआई द्वारा गठित की गई इस समिति ने कस्बों और छोटे शहरों में दुकानदारों के ज़रिए कैश सप्लाई की सिफारिश की थी। इस समिति का मानना था कि ख़र्च बढ़ने के कारण बैंक ATM बंद कर रहे हैं, ऐसे में किराना स्टोर्स पर रखी प्वाइंट ऑफ़ सेल टर्मिनल के ज़रिये लोग पैसा निकाल सकेंगे।