HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

यदि भूल गये हैं ‘यह ज़रूरी’ काम तो देना पड़ेगा दोगुना टोल टैक्स!

21 Nov 2019
1 दिसम्बर से टोल प्लाज़ा पर बिना फास्टैग के देना होगा ज़्यादा टोल टैक्स!

NOV 21 (WTN) – अपने वाहन में क्या आपने फास्टैग लगवाया है? यदि नहीं लगवाया है तो उसे 30 नवम्बर तक अपनी गाड़ी में ज़रूर लगवा लें नहीं तो आपको टोल टैक्स पर ज़्यादा पैसे देने पड़ सकते हैं। आप सोच रहे होंगे कि आख़िर यह फास्टैग होता क्या और इसे वाहनों पर ना लगवाने से टोल टैक्स के ज़्यादा पैसे क्यों देने होंगे? तो आइये इसके बारे में आपको विस्तार से जानकारी देते हैं।
 
जैसा कि आप जानते हैं कि जब आप वाहन के साथ नेशनल हाइवे से गुजरते हैं, तो आपको टोल प्लाज़ा पर टैक्स चुकाना होता है। टोल प्लाज़ा पर टैक्स चुकाने के बाद ही आपका वाहन आगे जा सकता है। अभी तक आप टोल प्लाज़ा पर टोल टैक्स का भुगतान नक़द करते आए हैं। लेकिन टोल प्लाज़ा पर भीड़ कम करने, प्रदूषण स्तर को कम करने, ईंधन बचाने और लोगों के क़ीमती समय को ध्यान में रखते हुए टोल प्लाज़ा पर अब टोल टैक्स का भुगतान नक़द तरीक़े से ना होकर इलेक्ट्रॉनिक तरीक़े से किया जाएगा।

टोल प्लाज़ा में इलेक्ट्रॉनिक तरीक़े से भुगतान के लिए अब वाहनों पर फास्टैग लगाना अनिवार्य किया जा रहा है। दरअसल, फॉस्टैग में रेडियो फ्रीक्वेंसी आइडेंटिफिकेशन (RFID) तकनीक का इस्तेमाल होता है। इस फास्टैग को वाहन के विंड स्क्रीन पर लगाया जाता है। फास्टैग लगा वाहन जैसे ही किसी टोल प्लाज़ा से गुजरता है, टोल प्लाज़ा पर लगे हुए सेंसर से गाड़ी के निकलने का समय नोट हो जाएगा, इससे यह फ़ायदा होगा कि कौन सी गाड़ी कब और कहां से गुजरी है इसकी जानकारी अपराध अन्वेषण के दौरान काम में आएगी।

जैसे ही आपका वाहन टोल प्लाज़ा से क्रास होगा, आपका फास्टैग एक्टिव हो जाएगा और गाड़ी की कैटिगिरी के हिसाब से टोल टैक्स आपके बैंक अकाउण्ट से या फ़िर पेमेण्ट वॉलेट से नेशनल हाइवेज अथॉरिटी ऑफ़ इण्डिया को पेमेण्ट हो जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फास्टैग को या तो आपको रिचार्ज करना होगा या फ़िर आप उसे अपने बैंक अकाउण्ट से लिंक करा सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाहन के विंड स्क्रीन पर चिपकाए गए RFID टैग के यूनीक नम्बर को डेडीकेटेड ETC लेन्स में फिट किया गया है। इसी कारण जब वाहन टोल प्लाज़ा से क्रास होता तो वाहन की कैटिगिरी के अनुसार टोल शुल्क अपने आप यूज़र्स के प्रीपेड खाते से काट लिया जाता है, जो कि एक ऑनलाइन वॉलेट के रूप में काम करता है।

लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि वाहनों में फास्टैग लगवाने के लिए सरकार ने 30 नवम्बर तक की डेटलाइन दी है। उसके बाद 1 दिसम्बर से देशभर के नेशनल हाइवे के टोल प्लाज़ा के सभी लेन इलेक्ट्रॉनिक टोल कलेक्शन इंफ्रास्ट्रक्चर से लैस होंगे, और एक दिसम्बर से अगर आप टोल प्लाज़ा पर फास्टैग लेन पर गये और आपका फास्टैग एक्टिव नहीं हुआ है तो आपको दोगुना टोल टैक्स कैश में चुकाना होगा।
 
जानकारी के मुताबिक़, इस समय देश में कुल 400 टोल प्लाज़ा पर फास्टैग के ज़रिये टोल टैक्स की वसूली की जाती है। लेकिन, दावा किया जा रहा है कि अब बहुत जल्द ही अन्य सभी टोल प्लाज़ा पर भी फास्टैग अनिवार्य कर दिया जाएगा, जिससे टोल प्लाज़ा पर वाहनों की लम्बी लाइनों से वाहन चालकों को आज़ादी मिलेगी। दरअसल, फास्टैग उन कमर्शियल वाहनों के लिए लाभदायक है जो लम्बी दूरी का सफ़र तय करते हैं। अगर वे फास्टैग इस्तेमाल करते हैं, तो उन्हें टोल प्लाज़ा पर लम्बी लाइनों मे लगने की ज़रूरत नहीं होगी और उनका काफ़ी क़ीमती समय बच सकेगा।
 
तो यदि आपने अभी तक अपने वाहन में फास्टैग नहीं लगवाया है, तो जल्द से जल्द इसे अपनी गाड़ी में लगवा लें, क्योंकि यदि आप एक दिसम्बर के बाद बिना फास्टैग का वाहन लिये टोल प्लाज़ा से गुजरते हैं तो आपको दोगुना टोल टैक्स चुकाना पड़ सकता है। फास्टैग की ख़रीदी काफ़ी आसान है और इसे आप ऑनलाइन या फ़िर ऑफलाइन ख़रीद सकते हैं और इन्स्टॉल कर सकते हैं। वहीं इसके इस्तेमाल पर आपको तरह-तरह के डिस्काउण्ट और लाभ भी दिये जा रहे हैं।