HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पीपुल्स साइंस फेयर में विद्यार्थियों की वैज्ञानिक प्रतिभा को मिली नई पहचान

02 Dec 2019
पीपुल्स विश्वविद्यालय में साइंस फेयर का आयोजन सम्पन्न

DEC 02 (WTN) – विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति जागरूकता बढ़ाने और उनके अन्दर मौजूद वैज्ञानिक प्रतिभा को उभारने के मक़सद से पीपुल्स विश्वविद्यालय परिसर में तीन दिवसीय पीपुल्स साइंस फेयर के साथ इंटरस्कूल साइंस क्विज़ और मॉडल कॉम्पिटिशन का आयोजन किया गया, जिसमें विद्यार्थियों ने बढ़ चढ़कर शिरकत की।



28, 29 और 30 नवम्बर तक चले तीन दिवसीय पीपुल्स साइंस फेयर में 15 विद्यालयों और 10 महाविद्यालयों के क़रीब 750 विद्यार्थियों ने शिरकत की। वहीं साइंस मॉडल कॉम्पिटिशन में 500 के क़रीब मॉडल्स का प्रदर्शन किया गया। तीन दिवसीय इस साइंस फेयर में जूनियर कैटेगरी (कक्षा 8,9 और 10) और सीनियर कैटेगरी (कक्षा 11 और 12) के लिए साइंस क्विज़ कॉम्पिटिशन का भी आयोजन किया गया।

 

साइंस फेयर में पीपुल्स विश्वविद्यालय से सम्बन्धित सभी संस्थानों के अलावा पीपुल्स पब्लिक स्कूल के विद्यार्थियों ने भी शिरकत की। पीपुल्स साइंस फेयर में विद्यार्थियों ने कई तरह के मॉडल्स का प्रदर्शन कर उनकी विशेषताओं के बारे में लोगों को विस्तार से जानकारी दी। साइंस फेयर के अन्तिम दिन विजेताओं को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। इस मौक़े पर पीपुल्स विश्वविद्यालय की डायरेक्टर मेघा विजयवर्गीय, विश्वविद्यालय के वाइस चांसलर डॉ राजेश कपूर और विश्वविद्यालय के प्रो-वाइस चांसलर डॉ हरीश राव विशेष रूप से उपस्थित थे।