HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मोदी सरकार के 'इन फैसलों' से देश में नहीं होगी वेंटिलेटर और मास्क की कमी

30 Mar 2020

कोरोनो वायरस के ख़िलाफ़ भारत में तेज़ हुई लड़ाई; अब ऑटोमोबाइल कंपनियां बनाएंगी वेंटिलेटर 

 

MARCH 30 (WTN) - चीन के वुहान शहर से फैली कोरोना वायरस संक्रमण की बीमारी 190 से ज़्यादा देशों में महामारी का रूप ले चुकी है। इस लेख को लिखे जाने तक पूरी दुनिया में कोरोना वायरस से 34,813 लोगों की मौत हो चुकी है। इस बीमारी का प्रकोप ऐसा है कि यूरोप के विकसित देश इटली में अभी तक 10,779 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं दुनिया की सबसे बड़ी आर्थिक महाशक्ति अमेरिका में कोरोना वायरस के कारण अभी तक 2,490 लोगों की जान जा चुकी है। वहीं अमेरिका में 1,42,700 से ज़्यादा लोग कोरोना वायरस के कारण संक्रमित हैं।

 

जहां तक कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी की भारत में बात है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भारत में अभी तक 29 लोगों की जान जा चुकी है और 1,071 लोग इससे संक्रमित हैं। कोरोना वायरस संक्रमण की भयावहता का पहले ही अंदेशा लगाकर मोदी सरकार ने एहतियातन पूरे देश में 21 दिन का लॉकडाउन घोषित कर दिया है। मोदी सरकार कोरोना वायरस संक्रमण से लड़ाई के खिलाफ ख़ुद को वॉर ज़ोन मोड में ले आई है। मोदी सरकार की पूरी कोशिश है कि कहीं पर भी कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव और इलाज़ में कमी नहीं रहना चाहिए।

 

इसी कड़ी में मोदी सरकार ने एक बड़ा फैसला लिया है। इसके तहत स्वास्थ्य मंत्रालय ने ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स को वेंटिलेटर्स बनाने को कहा है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ऑटोमोबाइल कंपनियों ने बाकायदा वेंटिलेटर बनाने का काम शुरू भी कर दिया है। बता दें कि भारत इलेक्ट्रॉनिक लिमिटेड को अगले दो महीनों में लोकल मैन्युफैक्चरर्स के साथ मिलकर 30 हजार वेंटिलेटर्स बनाने का टारगेट दिया गया है। फ़िलहाल अभी देश के अलग-अलग अस्पतालों में क़रीब 14 हज़ार से ज़्यादा वेंटिलेटर्स कोरोना वायरस संक्रमण से पीड़ित मरीजों के लिए उपलब्ध हैं।

 

कार बनाने वाली देश की सबसे बड़ी ऑटोमोबाइल कम्पनी मारुति सुजुकी इंडिया लिमिटेड ने भी वेंटिलेटर, मास्क और अन्य सुरक्षात्मक उपकरण बनाने के लिए कुछ कंपनियों से समझौता किया है। जानकारी के लिए बता दें कि मारुति कम्पनी 3 प्लाई मास्क का निर्माण करेगी, और इसके लिए कंपनी ने अपने जॉइंट वेंचर कृष्णा मारुति लिमिटेड को अधिकृत किया है।

 

इतना ही नहीं, नोएडा की एक निजी कंपनी को एक महीने के अन्दर दस हज़ार वेंटिलेटर बनाने हैं। वहीं कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव में सहायक N99 मास्क बनाने की ज़िम्मेदारी DRDO को मिली है। जानकारी के लिए बता दें कि DRDO अगले हफ़्ते से हर दिन 20 हज़ार N99 मास्क बनाएगा। फ़िलहाल अभी देशभर के अस्पतालों में 11 लाख 95 हजार N95 मॉस्क स्टॉक में हैं। N95 मास्क की कमी न पड़े, इसलिए दो घरेलू मैन्युफैक्चरर्स कंपनियां हर दिन 50 हज़ार N95 मास्क बना रही हैं। ज़रूरत के हिसाब से यह कंपनियां अगले हफ्ते तक हर दिन एक लाख मास्क बनाएंगी।