HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण के अलग लक्षण!

17 Apr 2020

कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर पैरों में पड़ सकते हैं बैंगनी रंग के घाव के निशान!

APRIL 17(WTN) - चीन के वुहान शहर से उपजी और फैली कोरोना वायरस संक्रमण की बीमारी (COVID-19) 200 से ज़्यादा देशों के नागरिकों को संक्रमित कर चुकी है। चीन की वामपंथी सरकार की ग़लती और लापरवाही के कारण कोरोना वायरस संक्रमण से पूरी दुनिया में अभी तक 1,45,551 लोगों की मौत हो चुकी है। कोरोना वायरस संक्रमण फैलने के पीछे WHO (World Health Organization) यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन की कार्यप्रणाली भी सन्देह के घेरे में है।

जैसा कि आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण की वैक्सीन पर शोध लगातार जारी है। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण का कोई भी ठोस और सर्वमान्य इलाज अभी तक नहीं मिल पाने के कारण डॉक्टर्स अपने विवेकानुसार मरीज़ों का इलाज कर रहे हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसी तरह से कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित मरीज़ों में भी कोरोना वायरस बीमारी के लक्षणों को लेकर भी डॉक्टर्स के अलग-अलग दावे हैं।

आमतौर पर तेज़ और लगातार बुखार, सूखी खांसी और सर्दी जैसे लक्षण कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों में देखे जा रहे हैं। लेकिन अब कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के लक्षण को लेकर डॉक्टर्स का कहना है कि यह संक्रमण पैरों के ज़रिए भी किसी इंसान को अपना निशाना बना सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस तरह का दावा किया है स्पेन के डॉक्टर्स ने। बता दें कि यूरोप के विकसित देशों में शामिल स्पेन में कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से अभी तक 19,315 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, 1,84,948 लोग अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित हो चुके हैं।

कोरोना वायरस संक्रमण महामारी की विभीषिका झेल रहे स्पेन के डॉक्टर्स ने चेतावनी दी है कि कोरोना वायरस संक्रमण का असर पैरों पर भी दिखने लगता है। स्पेन के डॉक्टर्स के मुताबिक़, कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित कुछ मरीज़ों के पैरों के त्वचा पर घाव बन जाते हैं। स्पैनिश त्वचा रोग विशेषज्ञ डॉक्टर्स के अनुसार, COVID-19 के कई मरीज़ों के पैरों पर बैंगनी रंग के घाव देखे गए हैं।

वैसे आमतौर पर इस तरह के घाव छोटे बच्चे और किशोरों में देखे जाते हैं। स्पेन के डॉक्टर्स के मुताबिक़, कई बार यह घाव चिकनपॉक्स के निशान के जैसे दिखते हैं, और इस तरह के घाव पैर की उंगलियों के आसपास निकलते हैं। साथ ही यह भी देखा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने पर कुछ लोगों के पैर पर बैंगनी रंग के कई घाव निकल आते हैं जबकि कुछ लोगों के पैरों पर घाव का सिर्फ़ एक ही निशान बनता है।

इस बारे में स्पेन के डॉक्टर्स का कहना है इस बारे में अभी और भी रिसर्च की ज़रूरत है कि कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित मरीज़ों के पैरों में बैंगनी रंग के घाव क्यों निकलते हैं। लेकिन फ़िलहाल डॉक्टर्स ने लोगों को सावधान रहने की हिदायत दी है। डॉक्टर्स के मुताबिक़, यदि इस तरह के बैंगनी रंग के घाव पैरों पर नज़र आए, तो तुरन्त ही तुरंत डॉक्टर से सम्पर्क करना चाहिए।

स्पेन के डॉक्टर्स के अलावा कोरोना वायरस संक्रमण होने के कुछ अलग लक्षणों के बारे में ब्रिटेन और अमेरिका के कुछ डॉक्टर्स का कुछ और ही दावा है। इन डॉक्टर्स के अनुसार, यदि अगर किसी व्यक्ति के सूंघने की शक्ति अचानक खो जाए, तो उसे कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका हो सकती है। वैसे हमारी आपको सलाह है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए ख़ुद को बाकी लोगों से दूर ही रखें, और लॉकडाउन का पालन करते हुए अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता को बढ़ाएं।