HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

सावधान! सामने आए कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के नए लक्षण

28 Apr 2020

सिरदर्द और ठंड लगना भी हो सकते हैं कोरोना वायरस संक्रमण के लक्षण; लॉकडाउन का पालन कर घर में ही रहें सुरक्षित

APRIL 28 (WTN) - चीन की वामपंथी सरकार की ग़लती, लापरवाही और हठधर्मिता के कारण कोरोना वायरस संक्रमण महामारी 200 से ज़्यादा देशों के लाखों लोगों को संक्रमित कर चुकी है। चीन के वुहान शहर से उपजी और फैली कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से अभी तक पूरी दुनिया में 2,12,265 लोगों की मौत हो चुकी है। दुनिया की सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था वाले देश अमेरिका में कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के कारण सबसे ज़्यादा 56,803 लोगों की जान जा चुकी है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी की वैक्सीन और दवा की रिसर्च में चिकित्सक और वैज्ञानिक दिन रात मेहनत कर रहे हैं। इस सबके बीच, कोरोना वायरस से संक्रमित व्यक्ति का इलाज चिकित्सक अपने स्तर पर कर रहे हैं। वैसे तो कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित मरीज़ों के लक्षण एक समान ही होते हैं। लेकिन अब अमेरिका की शीर्ष मेडिकल वॉचडॉग ने इस महामारी के नए लक्षणों के बारे में जानकारी दी है, जिसके बाद पूरी दुनिया के चिकित्सक काफ़ी हैरान हैं।

अमेरिका का CDC (Centers for Disease Control) यानी रोग नियंत्रण और रोकथाम केंद्र जो दुनियाभर के लैब में मिल रहे कोरोना वायरस के लक्षण पर नज़र रखता है, उसने कोरोना वायरस संक्रमण के नए ​लक्षणों के बारे में विस्तार से जानकारी दी है। CDC ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से दुनिया को कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के नए लक्षणों के बारे में जानकारी दी है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसमें कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के हल्के लक्षण से लेकर गंभीर लक्षण तक के बारे में बताया गया है।

CDC के मुताबिक़, कोरोना वायरस संक्रमण के यह सभी लक्षण कोरोना वायरस के सम्पर्क में आने के दो से 14 दिनों के अंदर दिखाई देने लगते हैं। CDC के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण होने पर अब ठंड लगना, सिरदर्द, मांसपेशियों में दर्द और स्वाद या गंध का न महसूस होना नए लक्षण हैं। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के इन सभी नए लक्षणों को अभी तक WHO ( World Health Organization) यानी विश्व स्वास्थ्य संगठन ने अपनी सूची में शामिल नहीं किया है।

WHO ने कोरोना वायरस संक्रमण यानी COVID-19 के जिन लक्षणों के बारे में अभी तक जानकारी दी है, वे हैं: बुखार, थकान, सूखी खांसी, गले में खराश,शरीर में दर्द, नाक से पानी आना और दस्त। बता दें कि CDC ने भी कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के लक्षणों में बुखार, खांसी और सांस की तकलीफ़ को शामिल किया है।

इस बारे में WHO का कहना है कि कुछ लोग कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित हो रहे हैं, लेकिन उनमें संक्रमण के बहुत हल्के लक्षण होते हैं। WHO का कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के बारे में कहना है कि कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित होने के बाद क़रीब 80 प्रतिशत लोग बिना अस्पताल में इलाज के ही ठीक हो रहे हैं। हालांकि, COVID-19 से संक्रमित हर पांच में से एक व्यक्ति गंभीर रूप से बीमार हो जाता है और उसे सांस लेने में परेशानी का सामना करना पड़ता है।

WHO का साफ़ कहना है कि बुज़ुर्गों, कैंसर और हाई बीपी के मरीज़ों, हार्ट और फेफड़ों की समस्याओं से ग्रसित मरीज़ों और मधुमेह यानी डायबिटीज़ के मरीज़ों पर कोरोना वायरस संक्रमण सबसे ज़्यादा प्रभावित करता है। अब जबकि कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी व्यापक रूप से फैल रही है, ऐसे में जो लोग बुज़ुर्ग हैं, जो बीमार हैं या फिर जिनकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कम है, ऐसे लोगों को लॉकडाउन का पालन करते हुए घर में ही सुरक्षित रहना चाहिए।