HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

लॉकडाउन में 'इस तरह' से घर बैठे प्राप्त करें पैसे!

30 Apr 2020

लॉकडाउन के दौरान पोस्ट ऑफिस और NPCI के ज़रिए आसानी से निकालिए पैसा

APRIL 30 (WTN) - जैसा कि आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी को फैलने से रोकने के लिए पूरे देश में लॉकडाउन की स्थिति है। ऐसे में यदि आपको कैश की ज़रुरत पड़ जाए, और बैंक या ATM पास नहीं है या वहां पर जाना सम्भव नहीं है, तो इस परिस्थिति में आपको परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन अब आपको परेशान होने की ज़रूरत नहीं है। ऐसा इसलिए, क्योंकि हम आपको कुछ ऐसे विकल्पों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिसकी मदद से आप घर बैठे ही पैसे प्राप्त कर सकते हैं। इतना ही नहीं, घर पर ही पैसे प्राप्त करने के अलावा आपको पैसों को जमा करने समेत कुछ अन्य सुविधाएं भी हासिल हो सकती हैं।

सबसे पहले तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आप बैंक के अलावा पोस्ट ऑफिस से भी घर पर पैसे मंगवा सकते हैं। बता दें कि डाक विभाग के मुताबिक़, ज़्यादातर डाकियों के पास इन दिनों हैंड हेल्ड डिवाइस है। इस डिवाइस की मदद से जिस किसी का भी पोस्ट ऑफिस में एकाउंट है वो घर बैठे ही 10 हज़ार रुपये तक की निकासी कर सकता है।

इस सुविधा का लाभ लेने के लिए आपको सबसे पहले अपने एरिया के डाकिया को मोबाइल पर कॉल करके या फिर सीधे पोस्ट ऑफिस में कॉल करके पैसे निकालने के बारे में जानकारी देना होगी। इसके बाद डाकिया या फिर पोस्ट ऑफिस का कोई भी कर्मचारी आपके घर हैंड हेल्ड डिवाइस लेकर आएगा। इस डिवाइस का इस्तेमाल करते हुए आप घर बैठे ही दस हज़ार रुपये तक प्राप्त कर सकते हैं।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इन दिनों लॉकडाउन और सोशल डिस्टैंसिंग को ध्यान में रखते हुए, पोस्ट ऑफिस में अतिरिक्त नक़दी का इंतज़ाम किया गया है, जिससे किसी को भी पैसे प्राप्त करने में दिक्कत न हो। यदि आपका एकाउंट भी पोस्ट ऑफिस में है, और आपको पैसों की ज़रूरत है, तो आप हैंड हेल्ड डिवाइस की मदद से पैसा निकाल सकते हैं।

वहीं, NPCI (National Payment Corporation of India) द्वारा विकसित आधार इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम के तहत पंजीकृत पे नियरबाई के आउटलेट से भी आप पैसों की निकासी कर सकते हैं। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस समय देशभर में NPCI के क़रीब 8 लाख आउटलेट्स हैं, जिन्हें डिजिटल प्रधान कहा जाता है। इन आउटलेट्स से पैसा निकलने के लिए आपको वहां जाकर आधार कार्ड नम्बर और अंगूठा लगाना होगा। ऐसा करने से आप आसानी से अपने किसी भी बैंक एकाउंट से पैसा निकाल सकते हैं।

इतना ही नहीं, यदि किसी का गूगल पे, फोन पे और WhatsApp पे जैसे पेमेंट वॉलिट से बैंक खाता जुड़ा हुआ है, तो वे डिजिटल प्रधान क्यू आर कोड को रीड कर अपने खाते से पैसा निकाल सकते हैं। NPCI के अनुसार, आधार कार्ड इनेबल्ड पेमेंट सिस्टम से कोई भी खाताधारक पैसे की निकासी, खाते में पैसे जमा करना, बैलेंस इनक्वायरी, आधार टू आधार बैंक ट्रांसफर, मिनी स्टेटमेंट और बेस्ट फिंगर डिटेक्श्न की सुविधा हासिल कर सकते हैं। 

तो लॉकडाउन की स्थिति में यदि आपको पैसों की ज़रूरत है, और आप ATM या बैंक जाने में असमर्थ हैं, तो आपको परेशान होने की कतई ज़रूरत नहीं है। आप के पास पोस्ट ऑफिस की हैंड होल्ड डिवाइस से लेकर NPCI के आउटलेट से पैसे निकालने के विकल्प हैं। बस आप घर बैठे लॉकडाउन के नियमों का पालन करें, और घर से न निकलें। क्योंकि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए आपका घर पर सुरक्षित रहना सबसे ज़्यादा ज़रूरी है।