HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

स्टडी से हुआ खुलासा; अच्छी क्वालिटी का मास्क आपको बचा सकता है कोरोना संक्रमण से

20 May 2020

मास्क पहनने से कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका हो जाती है बहुत कम

MAY 20 (WTN) - कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी (COVID-19) की दवा या वैक्सीन की खोज में वैज्ञानिक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन अभी तक वैज्ञानिकों को कोई भी ठोस सफलता हासिल नहीं हो सकी है। ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव ही इससे बचने का पहला और प्रभावी उपाय है।

जैसा कि आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव के लिए लोग मास्क का इस्तेमाल कर रहे हैं। वहीं, कई लोग मास्क पहनने में लापरवाही बरत रहे हैं। लेकिन क्या आप जानते है कि अच्छी क्वालिटी का मास्क पहनने मात्र से ही आप ख़ुद को कोरोना वायरस संक्रमण से काफी हद तक बचा सकते हैं।

दरअसल, यूनिवर्सिटी ऑफ हांगकांग के डिपार्टमेंट ऑफ माइक्रोबायोलॉजी की ओर से प्रकाशित हुई एक स्टडी के अनुसार, सर्जिकल मास्क का इस्तेमाल करने पर कोरोना वायरस संक्रमण सांस या वायुजनित कणों के ज़रिए 75% तक कम फैलता है। इस स्टडी के बाद लोगों के उन सवालों के जवाब मिल जाएंगे कि क्या मास्क पहनने से कोरोना वायरस संक्रमण से बचाव संभव है? जाहिर है कि इस स्टडी के अनुसार, कोरोना वायरस संक्रमण को रोकने में मास्क काफी मददगार साबित हो सकता है।

बता दें कि हांगकांग यूनिवर्सिटी में माइक्रोबायोलिस्ट डॉ. यू.ये. वोक-यूआंग के मुताबिक, "स्टडी में यह देखा गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी से बचने के लिए कोई व्यक्ति अच्छी क्वालिटी के मास्क का इस्तेमाल करता है, तो संक्रमण होने की आशंका कम होती है।"

लेकिन वहीं ब्रिटेन के कुछ एक्सपर्ट के मुताबिक़, अस्थमा और फेफड़े की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए मास्क पहनना खतरनाक भी हो सकता है। वहीं, ऐसे लोगों को मास्क पहनने के कारण सांस लेने में भी परेशानी हो सकती है। तो यदि आपको इस तरह की कोई भी परेशानी है, तो आप मास्क पहनने के पहले अपने डॉक्टर से सलाह ज़रूर ले लें।

अब जब तक कि कोरोना वायरस संक्रमण की कोई भी दवा या वैक्सीन नहीं बन जाती है। तब तक संक्रमण से बचने के उपाय ही हमें कोरोना वायरस से बचा सकते हैं। ऐसे में पूरी कोशिश करें कि जब भी घर से बाहर निकलें तो मास्क ज़रूर पहनें क्योंकि एक अच्छी क्वालिटी का मास्क आपको कोरोना वायरस संक्रमण से काफी हद तक बचा सकता है।