HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पीपुल्स यूनिवर्सिटी भोपाल में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कई कार्यक्रम आयोजित

06 Jun 2020

WTN- 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर पीपुल्स यूनिवर्सिटी में कई कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। यूनिवर्सिटी में 24 मई से लेकर 31 मई तक  'The World Is Recharging' विषय पर कहानी, निबंध और कविता लेखन के साथ-साथ पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिताओं के लिए प्रविष्टियां मांगी गई थीं। इन प्रतियोगिताओं के परिणाम 5 जून विश्व पर्यावरण दिवस के दिन घोषित किए गए।

कहानी लेखन प्रतियोगिता में पहला पुरस्कार इंजीनियरिंग कॉलेज के मुकेश ठाकुर को मिला। वहीं इस विधा में दूसरा पुरस्कार मेडिकल कॉलेज के उमेश बघेल को मिला। इनमें शिक्षकों की ओर से मेडिकल कॉलेज की डॉक्टर कवितारति धारबड़कर को पहला पुरस्कार मिला।

निबंध लेखन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान फार्मेसी कॉलेज के छात्र गौतम जैन को मिला। जबकि दूसरा स्थान डेंटल कॉलेज के छात्र एस्थर डेविड को मिला। इस विधा में तीसरा स्थान फार्मेसी कॉलेज के विश्वजीत प्रताप सिंह को मिला। सांत्वना पुरस्कार इंजीनियरिंग कॉलेज के मुकेश ठाकुर और मेडिकल कॉलेज के उमेश बघेल को मिला।

कविता लेखन प्रतियोगिता में पहला स्थान मैनेजमेंट कॉलेज की योगिया गोदानी को मिला। वहीं, दूसरा स्थान मैनेजमेंट कॉलेज की वैशाली सिंह और तीसरा स्थान फार्मेसी कॉलेज के निरंजन सिंह को हासिल हुआ। इस विधा में सांत्वना पुरस्कार डेंटल कॉलेज की श्रुति सिंह और इंजीनियरिंग कॉलेज के मुकेश ठाकुर को मिला। वहीं, शिक्षकों में प्रथम स्थान डेंटल कॉलेज से प्रियंका शर्मा, दूसरा स्थान डॉक्टर कवितारति धारबड़कर को मिला। वहीं तीसरा स्थान मेडिकल कॉलेज के मधुर साहू को मिला।

पोस्टर मेकिंग प्रतियोगिता में पहला स्थान पैरा मेडिकल कॉलेज की रिद्धि लमिया को मिला। वहीं दूसरा स्थान इंजीनियरिंग कॉलेज के अंकित सिंघल और तीसरा स्थान पैरा मेडिकल कॉलेज की गरिमा गौर को मिला। इसमें शिक्षकों की ओर से अनुपमा सिंह को पहला स्थान हासिल हुआ।



विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर यूनिवर्सिटी के पैरा मेडिकल कॉलेज ने लघु फ़िल्म प्रतियोगिता आयोजित की। तथा फार्मेसी कॉलेज ने पौधा रोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया। पीपुल्स यूनिवर्सिटी ने 'The World Is Recharging Post Lockdown, Climate Chance and it's Impact' विषय पर एक व्याख्यान आयोजित  किया गया जिसे डॉ रूपल दुबे द्वारा प्रेषित किया गया।

पीपुल्स यूनिवर्सिटी के कुलाधिपति श्री सुरेश विजयवर्गीय और पीपुल्स ग्रुप की ट्रस्टी मेघा विजयवर्गीय ने सभी छात्रों, शिक्षकों और अधिकारियों की प्रशंसा कर उन्हें बधाई दी। साथ ही यूनिवर्सिटी के कुलपति डॉ राजेश कपूर, कुलसचिव डॉ नीरजा मल्लिक और डीन (एकेडेमिक्स) अखिलेश मित्तल में सभी प्रतिभागियों को बधाई देकर उनका उत्साहवर्धन किया।