HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

आपकी 'इन गलत आदतों' से कमजोर होती है कोरोना वायरस के ख़िलाफ़ आपकी लड़ाई

16 Jun 2020

कोरोना वायरस संक्रमण से बचने बढ़ाएं रोग प्रतिरोधक क्षमता

JUNE 16 (WTN) - कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी (COVID-19) से इस समय पूरी मानव सभ्यता संघर्ष कर रही है। चीन के वुहान शहर से उपजी और फैली कोरोना संक्रमण बीमारी अभी तक 4 लाख 39 हज़ार से ज्यादा लोगों की जान ले चुकी है। जैसा कि आप जानते ही हैं कि अभी तक बीमारी की कोई भी वैक्सीन या दवा नहीं बन सकी है। हालांकि, वैक्सीन और दवा बनाने के प्रयास में वैज्ञानिक दिन-रात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन जब तक कोई वैक्सीन या दवा नहीं बन पाती है, तब तक आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ही आपको काफी हद तक इस बीमारी से बचा सकती है।

यदि आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है, तो ज़रूरत है कि आप अपनी इस क्षमता को बनाए रखें और इसे बढ़ाते रहें। लेकिन आपकी कुछ गलत आदतें आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमज़ोर कर सकती हैं। आइये आपको बताते हैं कि वे कौन सी गलत आदतें हैं जो आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमज़ोर कर सकती  हैं।

आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता काफी कुछ आपके खाने-पीने की आदतों पर निर्भर करती हैं। फास्ट फूड और जंक फूड आपके इम्यून सिस्टम को काफी प्रभावित करते हैं। वहीं, कोल्ड ड्रिंक और सॉफ्ट ड्रिंक भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को खराब कर सकती हैं। 

शराब पीना और स्मोकिंग करने की आदतें आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता को कमजोर करने के लिए पर्याप्त हैं। अल्कोहल पीने और स्मोकिंग करने से लीवर और फेफड़े कमज़ोर होते हैं। साथ ही इनके सेवन से इम्यून सिस्टम काफ़ी हद तक प्रभावित होता है।

खाने-पीने की गलत आदतों के अलावा तनाव लेने से भी आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर होती है। यदि आपको ज़रा-ज़रा सी बात पर तनाव लेने की आदत है, तो आप आज ही इस आदत को बदल दें। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एक शोध में दावा किया गया है कि ज़्यादा तनाव लेने वालों को सर्दी-ज़ुखाम की समस्या का ज़्यादा सामना करना पड़ता है। ज़्यादा तनाव लेने पर कॉर्टीसोर हार्मोन निकलता है जो सीधे श्वेत रक्त कोशिकाओं का नष्ट करता है। और ऐसा होने से रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो जाती है।

अपनी रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाने और बनाए रखने के लिए ज़रुरी है कि आप  कम से कम छह से आठ घंटे की पर्याप्त नींद लें। वहीं, शरीर में विटामिन D की कमी को पूरा करने के लिए हर रोज़ कम से कम 15 से 20 मिनिट तक सूर्य की किरणों के सम्पर्क में रहें। इतना ही नहीं, हर रोज़ व्यायाम और योग को अपनी दिनचर्या का हिस्सा ज़रूर बनाएं क्योंकि ऐसा करने से शरीर में एंटीबॉडी और श्वेत रक्त कोशिकाओं का उत्पादन बढ़ाता है।

तो याद रखिए, आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता ही आपको बहुत हद तक कोरोना वायरस संक्रमण से बचा सकती है। कोई भी ऐसा काम नहीं करें जिससे आपकी रोग प्रतिरोधक क्षमता कमजोर हो। तो हेल्थी खाने-पीने, योग और व्यायाम को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाएं। भरपूर नींद लें और तनाव को ख़ुद पर हावी न होने दें। साथ ही साफ सफाई का ध्यान रखें और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए मास्क का इस्तेमाल करें।