HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

'इस प्रक्रिया' से हासिल करें आधार कार्ड का रीप्रिंट

02 Jul 2020

UIDAI ने दी आधार कार्ड रीप्रिंट की सुविधा

JULY 02 (WTN) - भारत के हर एक नागरिक के लिए आधार कार्ड कितना महत्वपूर्ण है यह तो आप जानते ही हैं। बैंक से लेकर पासपोर्ट ऑफिस तक, और राशन कार्ड से लेकर ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने और सरकारी सब्सिडी पाने के लिए आधार कार्ड ज़रूरी दातावेज़ों में से एक है। लेकिन कई बार ऐसा होता है कि या तो आपका आधार कार्ड खो जाता है या फिर चोरी हो जाता है, या फिर नया बना आधार कार्ड पोस्ट से आप तक नहीं आ पाता है।

इन सभी परिस्थितियों में आप काफी परेशान हो जाते हैं। लेकिन अब आपको परेशान होने की ज़रा भी ज़रूरत नहीं है। दरअसल, अब आप आसानी से अपने आधार कार्ड को रीप्रिंट करा सकते हैं। क्या है इसकी पूरी प्रक्रिया? आइये इसके बारे में आपको विस्तार से बताते हैं।

यदि आप नया आधार कार्ड चाहते हैं, तो ऐसा करने के लिए आपको UIDAI ( Unique Identification Authority of India) की वेबसाइट या mAadhaar ऐप पर जाकर नए आधार रीप्रिंट के लिए बाकायदा ऑर्डर देना होगा। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि आधार रीप्रिंट के लिए अप्लाई करने के लिए आपके पास अपना आधार कार्ड नंबर या VID ( Virtual Identification) यानि वर्चुअल आइडेंटिफिकेशन नंबर होना बेहद ज़रूरी है।

लेकिन यदि आपका मोबाइल नम्बर आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं है, तो भी आप आधार रीप्रिंट करा सकते हैं। मोबाइल नम्बर आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं होने पर आप किसी भी नॉन-रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर पर OTP के ज़रिए भी इस प्रक्रिया को पूरा कर सकते हैं।

आधार कार्ड रीप्रिंट कराने के लिए सबसे पहले आपको
www.uidai.gov.in नाम की वेबसाइट को ओपेन करना होगा। इस वेबसाइट को ओपेन करने के बाद यहां पर आपको ‘माई आधार सेक्शन’ नाम का एक विकल्प दिखाई देगा। इस विकल्प में जाने के बाद आपको ‘ऑर्डर आधार रीप्रिंट’ पर क्लिक करना होगा।

इस प्रक्रिया को पूरा करने के बाद आपको आधार नम्बर या VID डालना होगा जिसके बाद आपको सिक्योरिटी कोड भी डालना होगा। इस पूरी प्रोसेस के बाद यदि आपका मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड है, तो आपको ‘Send OTP’ विकल्प पर क्लिक करना होगा। वहीं, यदि आपका मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड नहीं है, तो आपको नॉन-रजिस्टर्ड मोबाइल नम्बर के बॉक्स में क्लिक करने के बाद वहां पर अपना मोबाइल नम्बर डालना होगा और फिर इसके बाद सेंड OTP पर क्लिक करना होगा। OTP डालने के बाद आपको टर्म्स एंड कंडीशंस पढ़कर ​बॉक्स में टिक करने का बाद एग्री करना होगा।

इस पूरी प्रक्रिया के बाद आपको स्क्रीन पर आधार कार्ड की फ़ोटो दिखाई देगी, और आप इसे डाउनलोड भी कर सकते हो। लेकिन जिनका आधार के साथ मोबाइल नम्बर रजिस्टर्ड है उनके लिए आधार रीप्रिंट का एक प्रिव्यू दिखाई देगा। लेकिन जिनका मोबाइल नम्बर आधार के साथ रजिस्टर्ड नहीं है उन्हें प्रिंट प्रिव्यू उपलब्ध नहीं होगा।

प्रिव्यू में डिटेल्स चेक करने के बाद आपको ‘मेक पेमेंट’ पर क्लिक करना होगा। आप क्रेडिट कार्ड, डेबिट कार्ड, UPI या फिर नेटबैंकिंग के ज़रिए  पेमेंट कर सकते हैं। बता दें कि आधार रीप्रिंट कराने के लिए 50 रुपये का चार्ज GST और स्पीड पोस्ट चार्ज समेत निर्धारित है।

आधार कार्ड रीप्रिंट के लिए पेमेंट करने के बाद स्क्रीन पर रसीद नम्बर, SRN, पेमेंट की दिनांक और समय, ट्रांजेक्शन ID, जैसी जानकारियां डिस्प्ले होंगी। वहीं, आपको एक्नॉलेजमेंट स्लिप को डाउनलोड करने का भी विकल्प मिलेगा। लेकिन आपको SRN नम्बर ज़रूर नोट करना होगा। आपके द्वारा डाले गए मोबाइल नम्बर पर आपको SRN डिटेल्स के साथ एक SMS भी आएगा।

रीप्रिंटेड आधार लेटर स्पीड पोस्ट के ज़रिए 15 दिनों के अंदर आधार कार्ड धारक के रजिस्टर्ड पते पर डिलीवर कर दिया जाएगा। आधार कार्ड रीप्रिंट के लिए अप्लाई करने के बाद आप अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस UIDAI की वेबसाइट पर चेक भी कर सकते हैं।