HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

सावधान! फेफड़ों के अलावा शरीर के अन्य अंगों को भी प्रभावित करता है कोरोना वायरस

13 Jul 2020

शरीर के कई अंगों को निशाना बना रहा है कोरोना वायरस

JULY 13 ( WTN) - पूरी दुनिया के सामने इस समय सबसे बड़ी चुनौती और समस्या कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी (COVID-19) है। चीन के वुहान शहर से फैली इस महामारी की अभी तक कोई भी वैक्सीन या दवा नहीं बन पाई है। हालांकि, दुनिया भर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस की वैक्सीन और दवा बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे हैं लेकिन इस दिशा में अभी तक वैज्ञानिकों को कोई भी ठोस सफलता हासिल नहीं हो सकी है।

इस सबके बीच, कोरोना वायरस पर तमाम तरह के सवाल लोग पूछ रहे हैं कि यह वायरस कैसे फैला, इस बीमारी का कब तक अंत होगा और यह बीमारी शरीर के किन-किन अंगों को प्रभावित करती है? वैसे अभी तक सभी यही जानते हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण मानव शरीर के फेफड़े ही सबसे ज़्यादा प्रभावित होते हैं। लेकिन आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस से फेफड़े ही नहीं बल्कि मानव शरीर के कई अन्य अंग भी बुरी तरह से प्रभावित होते हैं।

जी हां, कोरोना वायरस न सिर्फ मानव शरीर के फेफड़ों पर हमला करता है बल्कि किडनी, लीवर, दिल, मस्तिष्क, नर्वस सिस्टम और स्किन को भी नुकसान पहुंचाता है, और न्यूयॉर्क के डॉक्टर्स ने मरीज़ों की रिपोर्ट्स की समीक्षा के बाद यह बात कही है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस से सबसे बुरी तरह प्रभावित होने वाले शहरों में न्यूयॉर्क भी शामिल है।

दरसअल, न्यूयॉर्क सिटी की कोलंबिया यूनिवर्सिटी के इरविंग मेडिकल सेंटर के डॉक्टर्स की टीम ने अपने मरीज़ों के साथ-साथ दुनियाभर की अन्य मेडिकल टीमों के पास मौजूद रिपोर्ट्स की भी समीक्षा की है। कोरोना मरीज़ों की रिपोर्ट की समीक्षा के बाद डॉक्टर्स ने पाया कि कोरोना वायरस मानव शरीर के लगभग हर महत्वपूर्ण अंग को काफी हद प्रभावित करता है, और कोरोना वायरस सीधे ही मरीज़ों के कई अंगों को क्षतिग्रस्त कर देता है। ऐसा होने पर खून जमने लगता है, धड़कन प्रभावित होती है, किडनी से रक्त आने लगता है और स्किन पर रैश दिखाई देने लगते हैं।

वहीं, डॉक्टर्स के अनुसार, कोरोना वायरस के शरीर के विभिन्न अंगों को प्रभावित करने से मरीज़ों को सिर दर्द, चक्कर आना, मांसपेशियों में दर्द, पेट में दर्द और अन्य परेशानियां भी होने लगती हैं। हालांकि, कोरोना वायरस से सबसे पहले और सबसे ज़्यादा फेफड़े ही प्रभावित होते हैं और कोरोना वायरस संक्रमण के कारण बुखार के साथ ही कफ भी आने लगता है।

साफ है कि कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी अब एक मल्टीसिस्टम बीमारी बन गई है। इसी कारण से कोरोना वायरस से संक्रमित होने पर ऐसे मरीज़ों की काफी संख्या है जो किडनी, हार्ट और ब्रेन डैमेज जैसी परेशानियों से जूझते हैं। 

इतना ही नहीं, कोरोना वायरस से संक्रमित मरीज़ों के दिमाग पर भी काफी असर होता है। हालांकि, डॉक्टर्स का कहना है कि वेंटिलेटर पर काफी समय तक रखे जाने वाले मरीज़ों को ट्रीटमेंट वाली दवाइयों से भी नुकसान हो सकता है और उनमें न्यूरोलॉजिकल इफेक्ट्स देखने को मिल सकते हैं। ऐसे में जबकि कोरोना वायरस शरीर के काफी अंगों को प्रभावित कर डैमेज कर रहा है, आप सभी ख़ुद को कोरोना वायरस से सुरक्षित रखने के लिए ज़रूरी एहतियात बरतें।