HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

...तो मास्क लगाने का 'यह' है सबसे बड़ा फायदा

22 Jul 2020

स्टडी का दावा: मास्क पहनने से कोरोना वायरस संक्रमण का ख़तरा कम

JULY 22 (WTN) - चीन के वुहान शहर से फैली कोरोना वायरस संक्रमण महामारी इस समय मानव सभ्यता के सामने सबसे बड़ी चुनौती है। इस लेख को लिखे जाने तक, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण अभी तक क़रीब 6,19,605 लोगों की मौत हो चुकी है। वहीं, कोरोना वायरस के कारण अभी तक क़रीब 1,50,99,548 लोग संक्रमित हो चुके हैं।

जैसा कि आप जानते ही हैं कि अभी तक कोरोना वायरस संक्रमण की कोई भी दवा या वैक्सीन नहीं बन पाई है। हालांकि, दुनिया भर के वैज्ञानिक कोरोना वायरस संक्रमण की दवा और वैक्सीन बनाने के लिए दिन-रात मेहनत कर रहे है। लेकिन, दुर्भाग्य से अभी तक इस प्रयास में कोई भी ठोस सफलता हासिल नहीं हो सकी है।

अब जबकि कोरोना वायरस की कोई भी दवा या वैक्सीन नहीं बन पाई है। तो ऐसे में कोरोना वायरस संक्रमण से काफी हद तक बचने के लिए मास्क लगाने का सुझाव WHO (World Health Organization) द्वारा दिया गया है। हालांकि, अभी तक कहा जा रहा था कि N-95 मास्क कोरोना वायरस संक्रमण से काफी हद तक बचाने में मददगार हैं। लेकिन, अब केन्द्र सरकार द्वारा एडवाइज़री जारी की गई है कि वॉल्व वाले N-95 मास्क कोरोना वायरस को फैलने से नहीं रोकते हैं, और इनका इस्तेमाल वायरस की रोकथाम के लिए अपनाए गए उपायों के लिए हानिकारक है।

लेकिन, वहीं WHO पहले ही स्पष्ट कर चुका है कि कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए थ्री लेयर वाला मास्क काफ़ी मददगार साबित हो सकता है। पर देखा गया है कि कई लोग मास्क पहनने के बाद भी कोरोना वायरस संक्रमण से संक्रमित हो गए हैं। लेकिन अब एक स्टडी में दावा किया गया है कि उचित मास्क मास्क सही तरीक़े से लगाने से संबंधित व्यक्ति कोरोना वायरस से सीमित मात्रा में ही सम्पर्क में आएगा और उसकी जान बच सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अमेरिका की कैलिफोर्निया यूनिवर्सिटी के संक्रामक रोग विशेषज्ञों का स्टडी के बाद दावा है कि अगर सही तरीक़े से सही मास्क पहनने के बाद भी किसी व्यक्ति को कोरोना वायरस संक्रमण हो जाता है, तो यही मास्क उस व्यक्ति के लिए मददगार साबित हो सकता है क्योंकि मास्क पहनने के कारण मास्क पहना व्यक्ति सीमित मात्रा में ही वायरस के संपर्क में आएगा।
एक्सपर्ट्स का दावा है कि यदि किसी व्यक्ति ने सही मास्क सही तरीक़े से पहना है, तो उस व्यक्ति के शरीर में वायरस के कुछ ही ड्रॉपलेट्स प्रवेश कर पाएंगे जिससे वायरल लोड कम होगा। और ऐसा होने से संबंधित व्यक्ति मास्क न पहने व्यक्ति की तुलना में कम बीमार पड़ेगा। वहीं, शरीर के अंदर कम वायरस जाने पर यदि शरीर की रोग प्रतिरोधक क्षमता अच्छी है तो संबंधित व्यक्ति की जान बच सकती है वहीं उसके इलाज में आसानी भी होगी।
स्टडी में दावा किया गया है कि उचित और सही तरीक़े से मास्क लगाने के बाद किसी भी व्यक्ति के शरीर में यदि कोरोना वायरस प्रवेश करता है, तो हो सकता है कि इससे व्यक्ति बिना लक्षण के ही संक्रमित हो सकता है या फिर उसके कोरोना वायरस के हल्के लक्षण होंगे। हालांकि, इस स्टडी के लिए मनुष्यों पर ट्रायल नहीं किया गया है।
ख़ैर, अब जबकि अभी तक कोरोना वायरस की कोई भी दवा और वैक्सीन तैयार नहीं हो सकी है। ऐसे में आप उचित मास्क सही तरीक़े से लगाकर ख़ुद को काफी हद तक कोरोना वायरस संक्रमण से सुरक्षित रख सकते हैं। वहीं, कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के रोग प्रतिरोधक क्षमता बढ़ाना काफी ज़रूरी है। तो ऐसे में आप योग, प्रणायाम और आयुर्वेद से ख़ुद की रोग प्रतिरोधक क्षमता बड़ा सकते हैं।