HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश में 10 सितम्बर से विधानसभा चुनाव तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक

29 Aug 2018
10 सितम्बर से पुलिसकर्मियों की अर्जित छुट्टियों पर लगी रोक
 
AUG 29 (WTN) – मध्य प्रदेश में त्योहार और विधानसभा चुनाव के कारण पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर रोक लगा दी गई है। मीडिया से मिली जाननकारी के मुताबिक पुलिस मुख्यालय ने इस बारे में आदेश जारी कर साफ़ कर दिया है कि 10 सितम्बर के बाद विधानसभा चुनाव तक पुलिसकर्मियों की छुट्टियों पर प्रतिबंध रहेगा।
 
डीजीपी द्वारा जारी इस आदेश में कहा गया है कि आगामी त्योहारों और नवम्बर-दिसम्बर में सम्भावित विधानसभा चुनाव को देखते हुए 10 सितम्बर 2018 से विधानसभा चुनाव की पूरी प्रक्रिया सम्पन्न होने तक सभी पुलिस अधिकारियों और कर्मचारियों के अर्जित अवकाश प्रतिबंध रहेगा।
 
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इस आदेश में ये भी कहा गया है कि इस समयावधि के दौरान यदि किसी अधिकारी-कर्मचारी को किसी जरूरी परिस्थिति में अवकाश की जरुरत पड़ती है तो सम्बन्धित पुलिस अधीक्षक या ज़ोनल आईजी या डीजीपी के अनुमति के बाद ही सीमित अवधि के लिए अवकाश स्वीकृत किए जाएंगे।