HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव 2013 के नतीजे

15 Nov 2018
इन्दौर और उज्जैन ज़िले की 16 सीटों में से 15 पर भाजपा ने हासिल की थी जीत

NOV 15 (WTN) – आज हम आपको बताते हैं इन्दौर और उज्जैन ज़िले की विधानसभा सीटों के साल 2013 मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव के परिणाम। आइये जानते हैं कि इन सीटों पर किस पार्टी के कौन से प्रत्याशी को जीत हासिल हुई थी और किसे हार का सामना करना पड़ा था।
 
देपालपुर – इन्दौर ज़िले की देपालपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मनोज निर्भय सिंह पटेल ने कांग्रेस उम्मीदवार सत्यनारायण पटेल को 30,197 मतों से हराया था।
 
इन्दौर-1 -  इन्दौर ज़िले की इन्दौर-एक विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सुदर्शन गुप्ता ने कांग्रेस उम्मीदवार कमलेश खण्डेलवाल को 54,176 वोटों से शिकस्त दी थी।
 
इन्दौर-2 – इन्दौर ज़िले की इन्दौर-दो विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी रमेश मेन्दोला ने कांग्रेस उम्मीदवार छोटू शुक्ला को 91,017 मतों से पराजित किया था।  
 
इन्दौर-3 – इन्दौर ज़िले की इन्दौर-तीन विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी उषा ठाकुर ने कांग्रेस उम्मीदवार अश्विन जोशी को 13,318 वोटों से शिकस्त दी थी।
 
इन्दौर-4 – इन्दौर ज़िले की इन्दौर-पांच विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मालिनी लक्ष्मण सिंह गौड़ ने कांग्रेस उम्मीदवार सुरेश मिण्डा को 33,823 मतों से हराया था।
 
इन्दौर-5 – इन्दौर ज़िले की इन्दौर-पांच विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी महेन्द्र हार्डिया ने कांग्रेस उम्मीदवार पंकज सांघवी को 14,418 वोटों से पराजित किया था।  
 
डॉ अम्बेडकर नगर महू – इन्दौर ज़िले की डॉ अम्बेडकर नगर महू विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कैलाश विजयवर्गीय ने कांग्रेस उम्मीदवार अंतरसिंह दरबार को 12,216 मतों से शिकस्त दी थी।
 
राऊ – इन्दौर ज़िले की राऊ विधानसभा सीट से कांग्रेस प्रत्यासी जितू पटवारी ने भाजपा उम्मीदवार जीतू जिराती को 18,559 वोटों से हराया था।
 
सांवेर(एससी) – इन्दौर ज़िले की सांवेर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी राजेश सोनकर ने कांग्रेस उम्मीदवार तुलसीराम सिवालट को 17,583 मतों से पराजित किया था।
 
नागदा-खाचरोद – उज्जैन ज़िले की नागदा-खाचरोद विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी दिलीप सिंह शेखावत ने कांग्रेस उम्मीदवार दिलीप गुर्जर को 16,115 वोटों से शिकस्त दी थी।
 
महिदपुर – उज्जैन ज़िले की महिदपुर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी बहादुर सिंह चौहान ने निर्दलीय प्रत्याशी दिनेश जैन को 20,634 मतों से हराया था।
 
तराना(एससी) – उज्जैन ज़िले की तराना विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी अनिल फिरोजिया ने कांग्रेस उम्मीदवार राजेन्द्र राधाकिशन मालवीय को 16,135 वोटों से पराजित किया था।
 
घट्टिया(एससी) – उज्जैन ज़िले की घट्टिया विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी सतीश मालवीय ने कांग्रेस उम्मीदवार रामलाल मालवीय को 17,369 मतों से शिकस्त दी थी।
 
उज्जैन-उत्तर – उज्जैन ज़िले की उज्जैन-उत्तर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी पारसचन्द्र जैन ने कांग्रेस उम्मीदवार विवेक जगदीश यादव को 24,849 वोटों से हराया था।
 
उज्जैन-दक्षिण – उज्जैन ज़िले की उज्जैन-दक्षिण विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी डॉ मोहन यादव ने कांग्रेस उम्मीदवार जयसिंह दरबार को 9,652 मतों से पराजित किया था।
 
बड़नगर – उज्जैन ज़िले की बड़नगर विधानसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी मुकेश पण्डया ने कांग्रेस उम्मीदवार महेश पटेल को 13,135 वोटों से शिकस्त दी थी।