HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश के 21 ज़िलों में भारी बारिश की चेतावनी

21 Aug 2018
कल हुई बारिश से कई जगह सड़क मार्ग बाधित, निचली बस्तियों में भरा पानी

AUG 21 (WTN) – मध्य प्रदेश के 21 ज़िलों में भारी बारिश होने की चेतावनी मौसम विभाग ने जारी की है। इन ज़िलों में आलीराजपुर, बड़वानी, धार, रतलाम, झाबुआ, इंदौर, उज्जैन, देवास, खण्डवा, खरगोन, बैतूल, हरदा, होशंगाबाद, बुरहानपुर, छिंदवाड़ा, सिवनी, बालाघाट, जबलपुर, राजगढ़, गुना और शिवपुरी शामिल हैं।

इन ज़िलों में भारी से अति बारिश की आशंका है, जिसके कारण इन ज़िलों के कलेक्टर को शासन ने बारिश के कारण बाढ़ आने की चेतावनी जारी कर दी है। मालवा और निमाड़ क्षेत्र में लगातार बारिश जारी है। जिससे कई जगहों पर सड़क मार्ग बाधित हो गए हैं। राजगढ़ में भारी बारिश के कारण ज़िला मुख्यालय का सम्पर्क अन्य इलाकों से टूट गया है।

वहीं महाकौशल के जबलपुर, छिंदवाड़ा, बालाघाट और सिवनी ज़िलों में भी बारी बारिश के कारण जनजीवन अस्त व्यस्त हो सकता है। वहीं कल हुई बारिश के कारण मालवा, निमाड़ और मध्य क्षेत्र के कई ज़िलों में निचली बस्तियों में पानी भर गया जिसके कारण लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ा।