HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

एक रिसर्च का दावा; 22 मई तक भारत से 97 प्रतिशत ख़त्म हो जाएगा कोरोना वायरस संक्रमण

28 Apr 2020

26 जुलाई तक भारत से कोरोना वायरस संक्रमण महामारी पूरी तरह ख़त्म होने की उम्मीद

APRIL 28 (WTN) - मानव सभ्यता के लिए इस समय सबसे बड़ी चुनौती है कोरोनो वायरस संक्रमण महामारी। चीन के वुहान शहर से उपजी और फैली कोरोना वायरस संक्रमण की बीमारी 200 से ज़्यादा देशों के लाखों नागरिकों को संक्रमित कर चुकी है। इस लेख को लिखे जाने तक, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण पूरी दुनिया में अभी तक 2,11,609 लोगों की मौत हो चुकी है। जहां तक भारत का सवाल है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण के कारण भारत में अभी तक 934 लोगों अपनी जान गंवा चुके हैं।

वैसे देखा जाए तो दुनिया के अन्य देशों की तुलना में भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का तुलनात्मक रूप से काफ़ी कम असर हुआ है। लेकिन फिर भी कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत में लॉकडाउन चल रहा है। इस सबके बीच, वैज्ञानिक और चिकित्सक कोरोना संक्रमण की वैक्सीन और दवा के शोध के लिए दिन रात मेहनत कर रहे हैं। लेकिन इस सबके बीच, सबसे बड़ा सवाल यही है कि आख़िर कोरोना वायरस संक्रमण महामारी कब ख़त्म होगी?

जैसा कि आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण पर इस समय तरह-तरह के शोध पूरी दुनिया में किए जा रहे हैं। इसी बीच, सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिज़ाइन के शोधकर्ताओं ने अपनी रिसर्च में दावा किया है कि भारत से 26 जुलाई तक कोरोना वायरस संक्रमण पूरी तरह से ख़त्म होने की संभावना है। वहीं, पूरी दुनिया से कोरोना वायरस संक्रमण 9 दिसंबर तक ख़त्म हो जाएगा।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिज़ाइन के शोधकर्ताओं ने आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस ड्रिवेन डेटा एनालिसिस के माध्यम से यह दावा किया है कि भारत से 26 जुलाई तक और पूरी दुनिया से 9 दिसंबर तक कोरोना वायरस संक्रमण महामारी का ख़ात्मा हो जाएगा। रिसर्च के मुताबिक़, कोरोना वायरस संक्रमण के कारण सबसे ज़्यादा प्रभावित अमेरिका में 27 अगस्त तक कोरोना वायरस संक्रमण का ख़ात्मा हो जाएगा। वहीं, स्पेन में 7 अगस्त तक और  इटली में 25 अगस्त तक कोरोना वायरस संक्रमण महामारी का ख़ात्मा हो जाएगा।

दरअसल, शोधकर्ताओं ने कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के ख़त्म होने के तीन अनुमानित समय बताए हैं। शोध में बताया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण का 97 प्रतिशत ख़ात्मा कब होगा, फिर 99 प्रतिशत और फिर 100 प्रतिशत ख़ात्मा कब होगा। अपने शोध में शोधकर्ताओं ने हर देश के मौसम और वहां पर कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति, मौतों की संख्या और संक्रमण के बाद ठीक हो रहे मरीज़ों की संख्या को देखते हुए यह अनुमान लगाया है कि किस देश में किस तारीख़ तक कोरोना वायरस संक्रमण महामारी का ख़ात्मा हो सकता है।

जहां तक भारत की बात है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि शोध के मुताबिक़ भारत में कोरोना वायरस संक्रमण का ख़ात्मा 22 मई से शुरू हो जाएगा। शोधकर्ताओं के अनुसार, भारत में कोरोना वायरस संक्रमण के 97 प्रतिशत केस 22 मई तक ख़त्म हो जाएंगे। वहीं, 99 प्रतिशत केस 1 जून तक, और कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के 100 प्रतिशत केस 26 जुलाई तक भारत में ख़त्म हो सकते हैं।

इसी अनुमान के अनुसार ही चीन से कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के ख़त्म होने का समय 9 अप्रैल बताया गया था। शोध में दावा किया गया है कि कोरोना वायरस संक्रमण दुनियाभर से 97 प्रतिशत तक 30 मई तक ख़त्म हो जाएगा। वहीं, 17 जून तक 99 प्रतिशत कोरोना वायरस संक्रमण ख़त्म हो सकता है। यदि यह आंकड़े सही रहे, तो पूरी दुनिया से 9 दिसंबर तक कोरोना वायरस संक्रमण पूरी तरह से ख़त्म हो जाएगा। अब देखना होगा कि सिंगापुर यूनिवर्सिटी ऑफ टेक्नोलॉजी एंड डिज़ाइन के शोधकर्ताओं का शोध कितना सही साबित हो पाता है? लेकिन तब तक कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए लॉकडाउन का पालन करें और घर पर ही रहें।