HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

लॉकडाउन के दौरान मरीज़ों को परेशानी से बचाने पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में स्वास्थ सेवा 24 घंटे उपलब्ध

07 May 2020

कोरोना वायरस संक्रमण के दौर में पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में रखा जा रहा है मरीज़ों का पूरा ध्यान

MAY 07 (WTN) - जैसा कि आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी (COVID-19) के मरीज़ों की संख्या में अचानक वृद्धि हो रही है। जहां तक मध्य प्रदेश की राजधानी भोपाल का सवाल है, तो केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के मुताबिक़, COVID-19 के मामलों को देखते हुए भोपाल ज़िला रेड ज़ोन में है। इसी कारण से कोरोना वायरस संक्रमण को फ़ैलने से रोकने के लिए भोपाल में लॉकडाउन का सख़्ती से पालन कराया जा रहा है।

बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के दौर में  पीपुल्स हॉस्पिटल (पीपुल्स विश्वविद्यालय) , भानपुर भोपाल अपना राष्ट्रीय और नैतिक कर्तव्य बखूबी निभा रहा है। यहां ओपीडी के साथ साथ आकस्मिक सेवाए 24 घंटे उपलब्ध है।

पीपुल्स हॉस्पिटल के मेडिकल सुप्रीटेंडेंट डॉक्टर कुलश्रेष्ठ ने हमें बताया कि, “लॉकडाउन के दौरान अन्य मरीज़ों को किसी भी तरह की कोई भी परेशानी न हो, इसके लिए सुपर स्पेशियालिटी केयर, विंग, पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में लगातार OPD में मरीज़ों का उपचार किया जा रहा है। इतना ही नहीं, किसी भी तरह की आकस्मिक सेवा के लिए सुपर स्पेशियालिटी केयर विंग, पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर की मेडिकल सेवाएं 24 घण्टे दिन-रात चालू हैं।“

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कोरोना वायरस संक्रमण की आशंका के कारण सुपर स्पेशियालिटी केयर विंग, पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में मरीज़ों के इलाज के दौरान स्वास्थ्य मंत्रालय के दिशा निर्देशों के मुताबिक़ पूरी सावधानी बरती जा रही है। हॉस्पिटल में इलाज के दौरान बाक़ायदा सोशल डिस्टेन्सिंग का पालन किया जा रहा है। साथ ही मरीज़ों और उनके साथ आए परिजनों या फिर परिचितों का मास्क पहनना और हैंडवाश करना भी अनिवार्य किया गया है।

जन जागरूकता पर विशेष ध्यान

जब तक कि कोरोना वायरस संक्रमण की वैक्सीन या दवा नही बन जाती है, तब तक कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के लिए सावधानी रखना सबसे ज़्यादा ज़रुरी है। इसी कड़ी में पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में इलाज के लिए आए मरीज़ों और उनके परिजनों और परिचितों को कोरोना वायरस संक्रमण से बचने के उपाय बताने के साथ-साथ बीमारी के अर्ली वार्निंग साइन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी जा रही है। वहीं, मरीज़ों के इलाज के दौरान  पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर का स्टाफ भी संक्रमण से बचने के लिए सभी ज़रूरी एहतियात बरत रहा है।

कोरोना संक्रमित रोगियों के इलाज के लिए 600 अलग बेड

इसके अतरिक्त पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर के मेडिकल डायरेक्टर डॉक्टर अशोक मस्के के मुताबिक़, " कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी के ज़्यादा फ़ैलने की आपातकालीन दशा में पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में 600 बेड को स्टैंडबाई के तौर पर तैयार रखा गया है।" COVID-19 के मरीज़ों के लिए इन 600 बेड की व्यवस्था OPD एवं अन्य रोगियों से अलग हॉस्पिटल के “डी ब्लॉक” में की गई है।" इसी कड़ी में पीपुल्स हॉस्पिटल, भानपुर में कोरोना वायरस महामारी से लड़ने के लिए वेंटिलेटर से लेकर क्वारंटीन सेंटर तक की व्यवस्था की गई है।