HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

3 मई के बाद हट सकती हैं लॉकडाउन की कई पाबंदियां

21 Apr 2020

शायद 3 मई के आगे न बढ़े लॉकडाउन, कुछ शतों के साथ मिल सकती है रियायतें

APRIL 21 ( WTN) - भारत समेत दुनिया के 200 से ज़्यादा देश इस समय कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के ख़िलाफ़ एक युद्ध सा लड़ रहे हैं। चीन के वुहान शहर से उपजी और फैली कोरोना वायरस संक्रमण की बीमारी मानव सभ्यता के लिए इस समय सबसे बड़ी चुनौती है। इस लेख को लिखे जाने तक, कोरोना वायरस संक्रमण से अभी तक पूरी दुनिया में 1,71,334 लोगों की मौत हो चुकी है। जैसा कि आप जानते ही हैं कि कोरोना वायरस बीमारी संक्रमण की बीमारी है; इसलिए, कोरोना वायरस संक्रमण को फैलने से रोकने के लिए भारत समेत दुनिया के कई देशों में लॉकडाउन जारी है।

जहां तक भारत की बात है, तो आपकी जानकारी के लिए बता दें कि भारत में 3 मई तक लॉकडाउन जारी है। लेकिन लॉकडाउन के कारण भारत को काफ़ी आर्थिक नुकसान उठाना पड़ा है। वैसे तो कोरोना वायरस संक्रमण के मामले देश में लगातार बढ़ते ही जा रहे हैं, लेकिन अन्य देशों की तुलना में भारत की स्थिति काफ़ी बेहतर है। कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी की वैक्सीन के लिए पूरी दुनिया में रिसर्च जारी है। ऐसे में बड़ा सवाल यही है कि कोरोना वायरस संक्रमण बीमारी की जब तक वैक्सीन नहीं मिल जाती है, तब तक क्या भारत में लॉकडाउन जारी रहेगा?

जैसा कि आप जानते हैं कि 20 अप्रैल से कुछ शर्तों के साथ लॉकडाउन में छूट दी गई है। ऐसे में लोगों के मन में कई सवाल उठ रहे हैं कि यदि कोरोना वायरस संक्रमण के केस बढ़ते रहे, तो क्या 3 मई के बाद भी लॉकडाउन जारी रह सकता है? लेकिन मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक़, केन्द्र सरकार 3 मई के बाद लॉकडाउन को आगे बढ़ाने के मूड में नहीं है। वहीं, कहा जा रहा है कि लॉकडाउन ख़त्म होने के बाद की भी पूरी प्लानिंग कर ली गई है।

मीडिया से मिली जानकारी के अनुसार, 3 मई के बाद लॉकडाउन को धीरे-धीरे हटाया जाएगा। वहीं, लॉकडाउन हटाने के बाद कुछ शर्तों के साथ जनता को कुछ और भी छूट मिलेंगी। हालांकि, जिन इलाक़ों में कोरोना वायरस संक्रमण के ज़्यादा केस हैं यानी जो इलाके रेड और ऑरेंज ज़ोन में हैं, वहां फिलहाल 3 मई के बाद आम जनता को छूट नहीं मिलेगी। लेकिन जैसे-जैसे कोरोना वायरस संक्रमण के मामले रेड और ऑरेंज ज़ोन से कम होते जाएंगे, उसी के साथ-साथ उन इलाक़ों में आम लोगों को छूट मिलती जाएगी।

वहीं, ग्रीन ज़ोन वाले इलाके यानी कि जहां पर कोरोना वायरस संक्रमण का असर या तो कम है या फिर ख़त्म हो गया है, वहां पर सिर्फ़ शहर के अन्दर ही आवागमन की मंज़ूरी मिलेगी। लेकिन इन इलाकों में सोशल डिस्टेंसिंग का लोगों को सख्ती से पालन करना होगा। वहीं, लम्बे वक़्त तक मास्क पहनना भी लोगों के लिए अनिवार्य होगा। साथ ही ऑफिस में भी सोशल डिस्टेंसिंग का ध्यान रखते हुए ही काम करने की मंज़ूरी मिल सकती है।

किसी भी जगह पर भीड़ के इकट्ठा होने पर पूरी तरह से पाबंदी रहेगी। धार्मिक, राजनीतिक, सामाजिक और सांस्कृतिक कार्यक्रमों के आयोजनों को अभी इजाज़त नहीं मिल सकेगी। लेकिन शादी समारोह की इजाज़त सिर्फ़ सीमित मेहमानों के लिए ही मिल सकती है। शादी में अधिकतम कितने मेहमान आ सकते हैं, इसके लिए हो सकता है कि कलेक्टर से लिखित अनुमति लेनी पड़े।

जानकारी के मुताबिक़, 3 मई के बाद ट्रेन और प्लेन से यात्रा काफ़ी कठिन शर्तों के साथ शुरू हो सकती है। वैसे ट्रेन और प्लेन से यात्रा कब शुरू होगी, इस पर अभी तक कोई फैसला नहीं लिया गया है। ग्रीन ज़ोन में 3 मई के बाद ज़रूरत की कुछ दुकानों को कुछ शर्तों के साथ खोलने की इजाज़त मिल सकती है। वहीं, 15 मई के बाद ही देश में कोरोना वायरस संक्रमण की स्थिति का तुलनात्मक रूप से अध्ययन और आकलन करने के बाद ही आगे की रणनीति तय होगी कि अब आगे क्या किया जाना चाहिए।