HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

राज्य स्तरीय इन्टर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता का आयोजन 4 से 7 मई तक

03 May 2019

भोपाल : 02 मई, 2019: राजधानी भोपाल में मयूर पार्क के समीप स्थित मेंजर ध्यानचंद स्टेडियम पर 4 से 7 मई 2019 तक राज्य स्तरीय इन्टर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। प्रतियोगिता का शुभारंभ 4 मई को प्रातः 8 बजे संचालक खेल और युवा कल्याण डॉ. एस एल थाउसेन द्वारा किया जायेगा। प्रतियोगिता में चार जोन होशंगाबाद-भोपाल, इन्दौर-उज्जैन, जबलपुर तथा ग्वालियर-शिवपुरी की 16 टीमें भाग लेंगी। इनमें 8 बालक और 8 बालिका टीमों के 256 खिलाड़ी भागीदारी करेगें।

प्रतियोगिता के सुचारू संचालन के लिए खेल संचालक डॉ. थाउसेन द्वारा अधिकारी और कर्मचारियों को उत्तरदायित्व सौंपा गया है। उप संचालक (प्रभारी) जोन्स चाको को आयोजन सचिव नियुक्त किया गया है।  

            यह पहला अवसर है जब संभाग एवं राज्य स्तर पर इन्टर हॉकी फीडर सेंटर प्रतियोगिता का आयोजन किया जा रहा है। खेल संचालक डॉ. थाउसेन की पहल पर आयोजित इस प्रतियोगिता आयोजन का उद्देश्य हॉकी फीडर सेंटर्स के खिलाड़ियों को प्रतिभा प्रदर्शन के अवसर देना और प्रतिभाशाली खिलाड़ियों का चयन करना है। - Window To News