HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

भोपाल में जारी है ठण्ड का कहर, 4.8 डिग्री तक पहुंचा न्यूनतम तापमान

30 Jan 2019
उत्तर से आ रही सर्द हवाओं से ठिठुरी राजधानी
 
JAN 30 (WTN) – राजधानी भोपाल समेत पूरे मध्य प्रदेश में कड़ाके की ठण्ड लगातार जारी है। मंगलवार के दिन वैसे तो मौसम साफ़ रहा और धूप खिली रही, लेकिन सर्द हवाओं ने आम जनजीवन का काफ़ी प्रभावित किया। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि उत्तर भारत से आ रही बर्फीली ठण्डी हवाओं के कारण भोपाल समेत पूरे प्रदेश में ठण्ड का कहर जारी है।
 
राजधानी भोपाल में मंगलवार को न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार पिछले 24 घण्टों के दौरान भोपाल में मौसम शुष्क रहा जिसके कारण ठण्ड का असर जरा ज़्यादा देखने को मिला। जानकारी के मुताबिक़ अगले 48 घण्टे तक उत्तर से सर्द हवाओं के आने का सिलसिला जारी रहेगा। लगातार पड़ रही कड़ाके की ठण्ड के कारण सामान्य जनजीवन बुरी तरह प्रभावित हुआ है। जम्मू-कश्मीर में हुई बर्फबारी से तापमान में गिरावट दर्ज की गई जिसके कारण जनजीवन पर काफी असर पड़ा। ठण्ड से बचने के लिए लोग सड़कों पर अलाव का सहारा लेते नजर आए।
 
आने वाले 48 घण्टों में जम्मू-कश्मीर में पश्चिमी विक्षोभ सक्रिय हो सकता है जिसके कारण वहां पर बर्फबारी होने की सम्भावना है, इसलिए दो फरवरी तक ठण्ड से किसी भी तरह की राहत मिलने की उम्मीद नहीं दिख रही है। आज भोपाल में अधितकम तापमान 23 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस रहने की सम्भावना है। वहीं कल यानि कि गुरुवार को अधिकतम तापमान 26 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस होने की सम्भावना है।
 
आज से एक साल पहले यानि कि आज ही के दिन 30 जनवरी, 2018 को भोपाल में अधिकतम और न्यूनतम तापमान की बात करें, तो एक साल पहले आज के दिन अधिकतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 12 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।