HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

5जी तकनीक: जिससे बदल जाएगी आपकी दुनिया

31 Dec 2018
इंसान की ज़िन्दगी बदलने वाली 5जी तकनीक अगले साल कई देशों में हो रही है लॉन्च; भारतवासियों को करना होगा अभी इंतज़ार
 

DEC 31 (WTN) – अगले साल यानि कि 2019 से उन देशों में इंसान की दुनिया बदलने वाली है जहां पर 5जी तकनीक लॉन्च होने जा रही है। वैसे आजकल इन दिनों हर कहीं पर 5जी यानि कि हाई स्पीड इंटरनेट की चर्चा है। हमने 2जी के बाद 3जी और 4जी का उपयोग मोबाइल में किया है, लेकिन कहा जा रहा है कि 5जी आने के बाद तकनीक की दुनिया ही बदल जाएगी और इंसान के लिए ज़िन्दगी और भी बेहतर हो जाएगी। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अगले साल यानि कि 2019 में कई देशों में 5जी सर्विस शुरू हो जाएगी जिसका सभी को बेसब्री से इंतज़ार है।
 
कहा जा रहा है कि 5जी ना सिर्फ इंटरनेट की स्पीड को कई गुना बढ़ा देगा बल्कि टेक्नोलॉजी की दुनिया में भी एक क्रांति आएगी। 5जी तकनीक के जानकारों का दावा है कि 5जी के दौर में डिवाइसेस एक-दूसरे के सम्पर्क में रहेंगी और आपके घर पर मौजूद हर डिवाइस से आप तकनीकी रूप से कनेक्ट रहेंगे। वैसे तो दुनिया के कई देशों में 5जी तकनीक अगले साल लॉन्च हो रही है, लेकिन जानकारी के मुताबिक़ भारत में 5जी नेटवर्क साल 2022 तक ही आ पाएगा। लेकिन आख़िर 5जी नेटवर्क है क्या और इसके आने के बाद आम आदमी की ज़िन्दगी में किस तरह के बदलाव आएंगे, आइये जानते हैं।?

5जी को मोबाइल इंटरनेट की पांचवी पीढ़ी कहा जा सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि कुछ सालों के अंतराल के बाद मोबाइल इंडस्ट्री बेहतरीन इंटरनेट स्पीड के लिए खुद को अपग्रेड करती है। 5जी को हाई स्पीड इंटरनेट कहा जा रहा है। 5जी नेटवर्क एक सेकेण्ड में 20 गीगाबाइट्स तक की स्पीड पकड़ सकेगा, यानि कि 3जी और 4जी की तुलना में इसके ज़रिये क़रीब 20 गुना तेज़ी से डेटा डाउनलोड और ट्रांसफ़र किया जा सकेगा। यानि इतना तेज़ कि सौ फ़िल्में एक साथ एक सेकेण्ड में डाउनलोड हो सकेंगी।
 
इतना ही नहीं, 5जी तकनीक में न्यू रेडियो एक्सेस (एनएक्स), नई पीढ़ी का एलटीई एक्सेस तथा बेहतर कोर नेटवर्क होगा। इससे डाटा का तेज़ी से आदान-प्रदान होगा, साथ ही 5जी तकनीक से लैस मोबाइल फ़ोन पर इंटरनेट ऑफ़ थिंग्स या आई.ओ.टी. की सुविधा भी मिल सकेगी।
 
5जी के आने के बाद सबसे बड़ा फ़ायदा यह होगा कि हम इससे सभी इलेक्ट्रॉनिक डिजिटल डिवाइस को आपस में एक दूसरे से कनेक्ट कर सकते हैं। इसकी सहायता से घर में रखी सभी डिवाइस को बस अपने स्मार्टफोन से कंट्रोल कर पाएंगे। याानि कि यदि आप घर पर नहीं हैं तो भी आप घर पर रखे टीवी, फ्रिज़, एसी को नियंत्रित कर सकेंगे।
 
दावा है कि 5जी तकनीक के कारण स्वचालित कारें एक दूसरे से बेहतर सम्वाद स्थापित कर पाएंगी और ट्रैफिक और मैप से जुड़ा डेटा लाइव शेयर कर पाएंगी। यदि किसी शहर में सेंसर लगे हैं तो फिर कारें पैदल चलने वालों और वाहनों के मूवमेंट पर नज़र रख सकेंगी और वहीं 5जी तकनीक के कारण ऑटोमेटिकली ट्रैफिक लाइट्स का संचालन होगा जिससे जाम लगने की स्थिति से बचाव होगा।
 
कहा जा रहा है कि यदि 5जी सर्विस का इस्तेमाल स्मार्ट सिटी में किया जाएगा, तो वहां पर सिक्योरिटी सिस्टम, बिजली और पानी की खपत को मैनेज किया जा सकेगा।

5जी तकनीक आपके हेल्थ का भी ख्याल रखेगी और स्वास्थ्य सम्बन्धी उपकरणों से सेंसर लगातार जुड़े रहेंगे जो आपके स्वास्थ्य के बारे में पल-पल की जानकारी देते रहेंगे। 5जी तकनीक के कारण एक डॉक्टर दूर बैठे मरीज की जांच भी कर सकेंगे। इतना ही नहीं जरूरत पड़ने पर मरीज का इलाज और ऑपरेशन भी कर पाएंगे।
 
5जी नेटवर्क के द्वारा हम ट्रू HD लाइव स्ट्रीमिंग कर पाएंगे। 5जी नेटवर्क के द्वारा आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस यानी कृत्रिम दिमाग का भी प्रयोग कर सकते हैं। वहीं वर्चुअल रियलिटी जैसे डिवाइस इत्यादि का भी सफल उपयोग 5जी के द्वारा ही सम्भव हो सकेगा। यानि कि एक तरह से 5जी नेटवर्क के आने से मानव जीवन में क्रांति का आगाज़ होने वाला है। लेकिन कहा जा रहा है कि 5जी के जितने फ़ायदे हैं उतने नुकसान भी हैं और मानव को 5जी पर ज़्यादा निर्भर नहीं चाहिए क्योंकि यदि 5जी पर मानव ने ज़्यादा आश्रित रहना शुरू कर दिया, तो इसके किसी भी दिन फ़ेल होने पर मानव की दिनचर्या बुरी तरह से प्रभावित होगी।