HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

​इस विश्व पर्यटन दिवस आइए 5 भारतीय कंपनियों के बारे मेें जानें जो भारत के पर्यटन क्षेत्र में लाई हैं बड़ा बदलाव

26 Sep 2019

वल्र्ड इकोनोमिक फोरम की रिपोर्ट के अनुसार 81 फीसदी मिलेनियल और 79 फीसदी जनरेशन एक्स भौतिक चीज़ों से ज़्यादा अनुभव को महत्व देती है। ऐतिहासिक रूप से बात करें तो भारत में बुरे बुनियादी ढांचे तथा लम्बी एवं मुश्किल प्रक्रियाओं के चलते पर्यटन की स्थिति कुछ खास नहीं है। फिर भी, पर्यटन क्षेत्र देश के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग 10 फीसदी योगदान देता है और वल्र्ड टैªवल एण्ड टूरिज़्म काउन्सिल द्वारा किए गए अध्ययन के अनुसार 2028 तक यह 493 बिलियन डाॅलर का उद्योग होगा। 

भारत में दुनिया की सबसे ज़्यादा मिलेनियल आबादी है, यह युवा पीढ़ी टेक्नोलाॅजी को पसंद करती है। इसी संभावना को देखते हुए कुछ भारतीय कंपनियों ने युवा भारतीयों के लिए यात्रा और पर्यटन को नए आयाम देने का प्रयास किया है। इस विश्व पर्यटन दिवस के मौके पर आइए ऐसी पांच कंपनियों के बारे में जानें जिन्होंने यात्रा को किफ़ायती, सहज बनाकर भारतीय पर्यटन को बढ़ावा दिया है और भारतीयों को दुनिया भर मंे घूमने के लिए प्रोत्साहित किया है। 

मेक माय ट्रिप



मोबाइल टेक्नोलाॅजी के आगमन के साथ भारतीय यात्रा एवं पर्यटन के क्षेत्र में बड़े बदलाव आए हैं। मेक माय ट्रिप भारत के आॅनलाईन यात्रा उद्योग में सबसे पहले प्रवेश करने वाली कंपनियों में से एक है, जिसने घरेलू यात्रियों को फ्लाईट से लेकर होटल तक के लिए  इंस्टेन्ट बुकिंग की सुविधा और व्यापक विकल्प प्रदान किए हैं। आज यह रोज़ाना लाखों यात्रियों को यात्रा सेवाएं उपलब्ध करा रही है। 

ओयो



भारत के पर्यटन क्षेत्र में बदलाव लाने वाली एक और कंपनी ओयो होटल्स एण्ड होम्स हर मिलेनियल यात्री की ज़रूरत के अनुसार सेवाएं पेश करती है। ओयो भारत की सबसे बड़ी, दुनिया की तीसरी सबसे बड़ी और लीज़्ड, फ्रेंचाइड होटल्स, होम्स, लिविंग एवं वर्कस्पेसेज़ की सबसे तेज़ी से विकसित होती चेन है। अपने आधुनिक कारोबार माॅडल तथा तकनीकी एवं संचालनात्मक दक्षता केे साथ ओयो मिलेनियल्स, कोरपोरेट्स एवं युवा पेशेवरों को हाउसिंग रेंटल से लेकर बिज़नेस होटल्स तक की सुविधाएं प्रदान कर रही है, फिर चाहे वे बैकपैकर्स हों या लक्ज़री या लेज़र टैªवलर्स। 

इंडिगो



2006 में ऐसे समय में इस एयरलाईन ने अपनी शुरूआत की जब भारतीय विमानन उद्योग अपने निम्नतम दौर से गुज़र रहा था। बड़ी संख्या में अपने विमानों के फ्लीट के साथ इंडिगो रोज़ाना हज़ारों उड़ानों का संचालन करती है और कई राष्ट्रीय एवं अन्तर्राष्ट्रीय गंतव्यों को एक-दूसरे के साथ जोडती है। कंपनी ने कम लागत पर भारत के कम ज्ञात / कम लोकप्रिय गंतव्यों के साथ भी कनेक्टिविटी सुनिश्चित की है। हाल ही में फिक्की ने इण्डिगो को इनोवेशन एवं उद्यमिता के क्षेत्र में इसके प्रयासों तथा भारत के यात्रा एवं पर्यटन उद्योग में योगदान केे लिए ‘बेस्ट डोमेस्टिक एयरलाईन’ के पुरस्कार के सम्मानित किया है। 

ओला 



ओला एक और भारतीय स्टार्ट-अप है जिसने यात्रियों के लिए परिवहन को सुगम बनाया है। इसका कैब बुकिंग ऐप देश के कई शहरों में उपलब्ध है और ऐसे पर्यटन गंतव्यों में फस्र्ट एवं लास्ट माईल कनेक्टिविटी के लिए पहली पसंद बन गया है, जहां आज भी संगठित परिवहन प्रणाली का अभाव है। 

व्हाईट काॅलर हिप्पी



आज के युग केे भारतीय यात्रियों को समग्र अनुभव प्रदान करने के लिए सचिन पारिख और विक्रांत चड्ढा ने व्हाईट काॅलर हिप्पी की शुरूआत की, जो पर्यटकों को अनूठा अनुभव प्रदान करती है। आज व्हाईट काॅलर हिप्पी एडवेंचर प्रेमियों की पहली पसंद बन चुकी है जो टैªकिंग, हाइकिंग आदि का अनुभव पाना चाहते हैं। 

विविध संस्कृति से युक्त भारत देश आज के दौर के पर्यटकों को अनूठा अनुभव प्रदान करता है। डिजिटल टेक्नोलाॅजी के साथ मेक माय ट्रिप, ओयो, ओला जैसी कंपनियों ने भारत में पर्यटन एवं आतिथ्य को प्रोत्साहित किया है, किंतु फिर भी इस उद्योग में विकास की अपार संभावनाएं हैं। - Window To News