HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

सरकार और मीडिया के बीच ‘सेतु’ का काम करेंगे कमलनाथ सरकार के 7 मंत्री

01 Feb 2019
कमलनाथ सरकार की नीतियों और निर्णयों को मीडिया के सामने रखेंगे 7 मंत्री

FEB 01 (WTN) – मध्य प्रदेश की कमलनाथ सरकार ने मीडिया से चर्चा और सरकारी की नीतियों और फ़ैसलों को जनता के सामने रखने के लिए मंत्रियों का एक समूह बनाया है। इस समूह में 7 मंत्रियों को रखा गया है जो कि मीडिया के सामने राज्य सरकारी की नीतियों और फ़ैसलों को बताएंगे और उससे सम्बन्धित सवालों का जवाब देंगे।
 
जानकारी के मुताबिक़ मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा के लिए जिन सात मंत्रियों को अधिकृत किया है उनके नाम इस तरह से हैं; जनसम्पर्क मंत्री पी.सी. शर्मा, संस्कृति व चिकित्सा शिक्षा मंत्री डॉ. विजयलक्ष्मी साधौ, गृह मंत्री बाला बच्चन,  वित्त मंत्री तरुण भनोट, पीएचई मंत्री सुखदेव पांसे. नगरीय विकास और आवास मंत्री जयवर्धन सिंह और उच्च शिक्षा खेल व युवा कल्याण मंत्री जीतू पटवारी।
 
यानि कि अब कमलनाथ सरकार की नीतियों और फ़ैसलों के बारे में यही सात मंत्री मीडिया को जानकारी देंगे और सरकार का पक्ष मीडिया के सामने रखेंगे। देखा जाए तो मुख्यमंत्री कमलनाथ ने काफ़ी सोच समझकर यह फ़ैसला लिया है, क्योंकि सोशल मीडिया के इस युग में हर सरकार को अपनी बात काफ़ी सोच समझकर समझदारी से मीडिया के सामने रखनी होती है, ऐसे में कमलनाथ सरकार ने ऐसे मंत्रियों को मीडिया से चर्चा के लिए चुना हैं जो मीडिया के सवालों का सही तरह से सामना कर सकें और सरकार का पक्ष मजबूती के साथ रख सकें।

कहा जा सकता है कि मीडिया से चर्चा के दौरान किसी भी तरह की ग़लत छवि सरकार की ना बने इसलिए किसी भी तरह के विवादों से बचने के लिए मुख्यमंत्री कमलनाथ ने मीडिया से चर्चा के लिए ऐसे मंत्रियों का चयन किया है जो कि मीडिया का सामना आत्मविश्वास के साथ कर सकें और सरकार की बातों को सही तरीके से मीडिया के द्वारा जनता तक पहुंचा सकें।