HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर के डॉक्टर्स ने COVID-19 मरीज़ों को राखी बांधकर पेश की मानवता की मिसाल

04 Aug 2020

पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर के डॉक्टर्स ने COVID-19 मरीज़ों की रक्षाबंधन पर सूनी नहीं रहने दी कलाई, राखी बांधकर की बहन की कमी पूरी

AUG 04 (WTN) - कोरोना वायरस संक्रमण महामारी के इस दौर में डॉक्टर्स और उनकी टीम द्वारा मरीज़ों की जो सेवा की जा रही है वो अपने आप में अनुकरणीय और प्रशंसनीय है। इसी कड़ी में अपनी जान की परवाह किए बिना पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर के डॉक्टर्स COVID-19 से संक्रमित मरीज़ों के इलाज में दिन-रात मेहनत कर रहे हैं।

पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर के डॉक्टर्स न केवल मरीज़ों इलाज कर रहे हैं बल्कि मानवता का उदाहरण भी पेश कर रहे हैं। दरअसल, पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर के डॉक्टर्स ने भाई-बहन के प्रेम के प्रतीक पर्व रक्षाबंधन के अवसर पर COVID-19 से संक्रमित मरीज़ों की कलाई पर राखी बांधकर एक बहन की कमी पूरी कर दी और मरीज़ भाइयों की कलाई रक्षाबंधन के पावन त्यौहार के दिन सूनी नहीं रहने दी।

इधर, पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर में COVID-19 संक्रमण का इलाज करा रहे मरीज़ भाइयों को जब रक्षाबंधन के अवसर पर डॉक्टर्स ने राखी बांधी तो उनकी आंखों में खुशी के आंसु आ गए और उन्होंने इसके लिए डॉक्टर्स को धन्यवाद दिया और उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए कामनाएं कीं।

रक्षाबंधन के पावन अवसर पर COVID-19 से संक्रमित मरीजों की कलाई सूनी न रहे इसके लिए पीपुल्स हॉस्पिटल स्टाफ की पहल पर डॉक्टर्स और नर्सिंग स्टाफ ने मरीज़ों को राखी बांधने का फैसला लिया जिससे उन्हें इस मौके पर बहन की कमी महसूस न हो।

इस बारे में पीपुल्स हॉस्पिटल के मेडिकल डायरेक्टर डॉ. अशोक मस्के ने बताया कि COVID-19 के मरीज़ों को रक्षाबंधन के अवसर पर अकेला महसूस न हो, इसलिए हॉस्पिटल के डॉक्टर्स ने मरीज़ भाइयों को राखी बांधने का सराहनीय फैसला लिया था।

वहीं, पीपुल्स कॉलेज ऑफ़ मेडिकल सांइसेज़ के डीन डॉ. अनिल दीक्षित के अनुसार, COVID-19 के मरीज़ों का इलाज करते समय हम मानवीय पहलूओं का भी पूरा ध्यान रख रहे हैं। इसलिए रक्षाबंधन पर COVID-19 मरीजो को राखी बांधकर डॉक्टर्स ने मानवता का परिचय दिया।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर में 300 बिस्तरों की सुविधा के साथ COVID-19 से संक्रमित मरीज़ों का इलाज किया जा रहा है। इन 300 बिस्तरों में 35 ICU बिस्तर और 265 सामान्य बिस्तर हैं। बता दें कि पीपुल्स हॉस्पिटल भानपुर में COVID-19 के वही मरीज़ इलाज के लिए भर्ती हो सकेंगे जिन्हें CMHO भोपाल और ज़िला प्रशासन की टीम रेफर करेगी।