HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

SORT में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ IBM-ICE DAY सेमीनार, विद्यार्थियों ने प्रोजेक्ट्स के ज़रिये दिखाई अपनी प्रतिभा

24 Feb 2020
पीपुल्स विश्वविद्यालय में मल्टीनेशनल कम्पनी IBM ने दिया विद्यार्थियों को करियर मार्गदर्शन
 
FEB 24 (WTN) – विद्यार्थियों के करियर गाइडेंस और प्लेसमेंट के लिए प्रसिद्ध भोपाल स्थित पीपुल्स विश्वविद्यालय में एक दिवसीय IBM-ICE DAY सेमीनार का आयोजन पीपुल्स विश्वविद्यालय स्थित SORT (School Of Research And Technology) के सेमीनार हॉल में सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। टेक्नीकल फील्ड के विद्यार्थियों के लिए प्रेरणास्पद इस कार्यक्रम में आईबीएम इण्डिया के डिलेवरी अकाउंट मैनेजमेंट और STG सिस्टम्स एजेण्डा डिलेवर हेड वक़रूद्दीन सुरकी और ट्रांस न्यूरोन टेक्नोलॉजी की असिस्टेंड वाइस प्रेसिडेंट (बिजनेस) संगीता आनंद मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित थे। वहीं कार्यक्रम में पीपुल्स विश्व विद्यालय के डीन (स्टूडेंट वेलफेयर) अखिलेश मित्तल, पीपुल्स विश्वविद्यालय के जीएम अंकित द्विवेदी, और SORT के वाइस प्रिंसीपल पीयूष सोनी विशेष रूप से मौजूद थे।



सेमीनार में अपने सम्बोधन में वक़रूद्दीन सुरकी ने करियर के सम्बन्ध में विद्यार्थियों को अपने सकारात्मक सम्बोधन से मार्गदर्शन दिया। अपने सम्बोधन में सुरकी ने कहा कि इस समय भारत की अर्थव्यवस्था फ़िलहाल उस तेज़ी से आगे नहीं बढ़ रही है, जिस गति से इसे आगे बढ़ना चाहिए। जहां वैश्विकस्तर पर भारत की जीडीपी ग्रोथ सिर्फ़ 3 प्रतिशत के आसपास है, वहीं राष्ट्रीयस्तर पर जीडीपी ग्रोथ 5 प्रतिशत के क़रीब है। लेकिन वहीं सुरकी ने आगे कहा कि जल्द ही अर्थव्यवस्था में सुधार आएगा, और रोज़गार के बेहतरीन अवसर मुहैया होंगे।

 

सुरकी ने विद्यार्थियों से आह्वान करते हुए कहा कि जीवन में आशावादी और अनुशासनात्मक रहना बेहद ज़रूरी है। सुरकी ने इंटरनेट और सोशल मीडिया का किस तरह से विद्यार्थियों को इस्तेमाल करना चाहिए इसके बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। सुरकी ने विद्यार्थियों को सीख देते हुए समझाया कि सोशल मीडिया पर कुछ भी पोस्ट या कमेण्ट करने से पहले अच्छी तरह से विचार करना चाहिए, क्योंकि आजकल कम्पनियां अपने कर्मचारियों की सोशल मीडिया गतिविधियों पर नज़र रखती हैं। वहीं, पीपुल्स विश्वविद्यालय की प्रशंसा करते हुए सुरकी ने कहा कि टेक्नीकल फील्ड में विश्वविद्यालय में जो भी विद्यार्थी हैं वे काफ़ी प्रतिभाशाली हैं।



वहीं कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए स्टूडेण्ट वेलफेयर डीन अखिलेश मित्तल ने कहा कि भारत की अर्थव्यवस्था फ्रांस और ब्रिटेन को पछाड़कर दुनिया की पांचवी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन गई है, और आने वाले दिनों में भारत की जीडीपी ग्रोथ में तेज़ी देखी जाएगी। विद्यार्थियों को करियर के लिए अपने प्रेरणास्पद सम्बोधन में अखिलेश मित्तल ने कहा कि आने वाले समय में योग्य युवाओं को नौकरी के लिए अच्छे मौक़े मिलेंगे, लेकिन इसके लिए युवाओं को ख़ुद को तैयार करना होगा। मित्तल ने आगे कहा कि कम्पनियां आजकल युवाओं में  PQ (Physical Quotient), SQ (Social Quotient), IQ (Intelligence Quotient), और EQ (Emotional Quotient) जैसी क्षमताओं पर सबसे ज़्यादा गौर करती हैं। विद्यार्थियों को सीख देते हुए अखिलेश मित्तल ने कहा कि हर किसी को ख़ुद को फिट रखना चाहिए, साथ ही सोशल मीडिया पर उनकी गतिविधियां प्रभावशाली होना चाहिए।



IBM-ICE DAY के एक दिवसीय सेमीनार में बढ़ी संख्या में विद्यार्थियों और फेकल्टी ने शिरकत की। सेमीनार में विद्यार्थियों ने अपने प्रोजेक्ट्स के द्वारा अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। कार्यक्रम का संचालन रुबिता फातिमा ने किया। वैसे आपकी जानकारी के लिए बता दें पीपुल्स विश्वविद्यालय अपने यहा पढ़ने वाले विद्यार्थियों के प्लेसमेंट के लिए हमेशा से ही प्रयासरत रही है। बता दें कि पिछले साल B.Tech IBM के पहले बैच में 100% प्लेसमेंट हुआ था। वहीं जून में पास आउट दूसरे बैच में भी TCS और HCL जैसी कम्पनियों में 100% प्लेसमेंट हुआ। जानकारी के लिए बता दें कि पीपुल्स विश्वविद्यालय में देश-विदेश की नामी कम्पनियां के प्लेसमेंट के ज़रिये विद्यार्थियों को बढ़िया सैलरी पैकेज पर जॉब ऑफर हो रहे हैं।