HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

यदि की 'यह ग़लती' तो हैक हो सकता है आपका WhatsApp अकाउंट

23 Jun 2020

हैक हुए WhatsApp अकाउंट को 'ऐसे' करें रिकवर

JUNE 23 (WTN) - टेक्नोलॉजी के इस जमाने में आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। वहीं जब आप स्मार्टफोन का इस्तेमाल करते हैं, तो उसमें WhatsApp तो ज़रूर ही यूज़ करते होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp पूरी दुनिया में इस समय सबसे ज़्यादा इस्तेमाल किया जाने वाला इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप है।

जहां तक WhatsApp की बात है, तो फेसबुक के स्वामित्व वाले इस मैसेजिंग ऐप के पूरी दुनिया में क़रीब 160 करोड़ यूज़र्स 180 से ज़्यादा देशों में हैं। वहीं भारत में WhatsApp के क़रीब 45 करोड़ यूज़र्स हैं। लेकिन लगभग हर मोबाइल फोन में पाए जाने वाले इस पॉपुलर ऐप WhatsApp पर हैकर्स की नज़रें टिकी हुई हैं।

जी हां, आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp पर धोखाधड़ी के केस दिनों-दिन बढ़ते ही जा रहे हैं। दरअसल, WhatsApp के ज़रिए धोखाधड़ी करने वाले WhatsApp यूज़र्स को सबसे पहले एक मैसेज भेजते हैं। इस मैसेज में 6 अंकों का आया हुआ एक कोड यूज़र की पहचान वेरीफाई करने के लिए शेयर करने को कहा जाता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह कोड WhatsApp को इनस्टॉल करने के बाद उसे लॉग-इन करने के लिए WhatsApp द्वारा सेंड किया गया एक OTP है।

दरअसल, WhatsApp के यूज़र्स से जब इस OTP को हैकर्स पूछते हैं, तो कई यूज़र्स यह समझते हैं कि उनसे WhatsApp की ऑफिशियल टीम ने OTP पूछा है क्योंकि हैकर्स WhatsApp यूज़र्स से इस तरह OTP पूछते हैं कि यूज़र्स उनके बहकावे में आसानी से आ जाते हैं।

यदि आप हैकर्स से अपने WhatsApp को सुरक्षित रखना चाहते हैं, तो आप अपने WhatsApp अकाउंट में टू स्टेप वैरिफिकेशन कोड का इस्तेमाल करें, जिससे यदि यदि किसी के पास आपका सिम कार्ड या जाए, या उसे WhatsApp का वैरिफिकेशन कोड पता चल भी जाए भी तो वो आपके WhatsApp को ओपेन न कर सके।

वहीं, यदि आपका WhatsApp अकाउंट किसी ने हैक कर दिया है, तो आप अपने WhatsApp अकाउंट को फिर से रिकवर कर सकते हैं। हैक किए गए WhatsApp अकाउंट को रिकवर करने के लिए सबसे पहले आपको अपने फोन नम्बर के साथ WhatsApp को फिर से लॉग इन करना होगा।

अपने नम्बर से WhatsApp पर लॉग-इन करने के बाद आपको SMS के ज़रिए 6 अंकों का एक OTP या वेरीफाई कोड आएगा। इस कोड का इस्तेमाल करते ही जैसे ही आप WhatsApp पर लॉग-इन करते हैं, तो हैकर आपके अकाउंट से अपने आप लॉग आउट हो जाएगा।

वहीं यदि हैकर एक बार फिर आपके WhatsApp अकाउंट को हैक करने की कोशिश करेगा और इसके लिए टू स्टेप वैरिफिकेशन कोड का यूज करता है, तो आपको उस कोड को इंटर करने का बाकायदा एक मैसेज आएगा। लेकिन आपको अब अपना अकाउंट रिकवर करने के लिए सात दिनों तक इंतज़ार करना होगा।

तो याद राखिए कि हैकर्स से अपने WhatsApp को बचाए रखने के लिए 6 अंकों के OTP को किसी के भी साथ शेयर ना करें। साथ ही अपने WhatsApp में टू स्टेप वैरिफिकेशन कोड को एक्टिव करना ना भूलें। यदि आप यह सावधानी रखते हैं, तो कोई भी आपके WhatsApp को हैक नहीं कर पाएगा।