HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

WhatsApp की मदद से अब मिलेंगे लोन, होगा बीमा और मिलेगी पेंशन!

23 Jul 2020

अब WhatsApp पर मिलेंगी बैंक की सुविधाएं!

JULY 23 (WTN) - टेक्नोलॉजी के इस युग में आप स्मार्ट फ़ोन का इस्तेमाल तो करते ही होंगे। वहीं, यदि आप स्मार्ट फ़ोन का इस्तेमाल करते हैं, तो आप अपने स्मार्ट फ़ोन में इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप WhatsApp का यूज़ तो अवश्य ही करते ही होंगे। अब यदि हम आपसे कहें कि यही इंस्टैंट मैसेजिंग ऐप WhatsApp की मदद से अब आप बैंक से लोन ले सकते हैं और इंश्योरेंस और पेंशन की भी व्यवस्था हो सकती है, तो यह पढ़कर आप चौक गए होंगे।

दरअसल, दुनिया भर में सबसे ज़्यादा इस्तेमाल क्या जाने वाला इंस्टैंट मेसेजिंग ऐप WhatsApp अब भारत में लोन, बीमा और पेंशन की सुविधा भी उपलब्ध कराने जा रहा है। और इन सभी वित्तीय कामों के लिए फेसबुक के मालिकाना हक़ वाली कंपनी WhatsApp ने भारत के दो बैंकों ICICI बैंक और HDFC बैंक के साथ पार्टनरशिप की है। जानकारी के अनुसार, WhatsApp की इस सर्विस के तहत फ़िलहाल ग्रामीण इलाकों में कम आमदनी वाले वर्कर्स को इंश्योरेंस और पेंशन की व्यवस्था देने की बात कही गई है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp की इस सुविधा में बैंक के साथ पार्टनरशिप के तहत बैंक के उपभोक्ता बैंक से ऑटोमैटेड टेक्स्ट के ज़रिए सम्वाद कर सकेंगे। इसके लिए बैंक उपभोक्ता को बैंक में अपना WhatsApp नम्बर रजिस्टर कराना होगा। इसके बाद, बैंक के उपभोक्ता बैंक बैलेंस से लेकर अपने अकाउंट से जुड़ी अन्य जानकारियां भी WhatsApp पर हासिल कर सकेंगे।

इस बारे में WhatsApp इंडिया का कहना है कि कंपनी आने वाले साल में और भी ज़्यादा बैंकों के साथ पार्टनरशिप करके ख़ास तौर पर कम आमदनी वाले और ग्रामीण इलाकों के लोगों के लिए बैंकिंग सर्विस को आसान करना चाहती है। वहीं, अगले दो साल में WhatsApp कंपनी का लक्ष्य कुछ और बैंकों के साथ मिल कर कम आमदनी वाले वर्कर्स के लिए बीमा, माइक्रो क्रेडिट और पेंशन जैसी सुविधाओं को आसान बनाना है। इधर, अपने इस महत्वाकांक्षी प्प्रोजेक्ट के लिए कंपनी जल्द ही इसका पायलट प्रोजेक्ट शुरू करने की तैयारी में है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि WhatsApp दो साल पहले ही यानि कि साल 2018 से ही भारत में WhatsApp Payment की टेस्टिंग कर रहा है, लेकिन सरकार की तरफ से अभी तक इसकी कोई भी इजाज़त नहीं मिली है।

वैसे अब यह देखना होगा कि आने वाले समय में फ़ेसबुक, WhatsApp की इस सर्विस को भारत में किस तरह से लॉन्च करती है और आगे बढ़ाती है। हालांकि, WhatsApp की यह सर्विस WhatsApp  पेमेंट से काफ़ी अलग है, इसलिए माना जा सकता है कि इसे लॉन्च करने में कंपनी को कोई भी परेशानी नहीं होगी।