HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जानिए, इंग्लैण्ड, ब्रिटेन, ग्रेट ब्रिटेन और यूके में क्या है अंतर

04 Jul 2018
क्योंकि आपका जानना जरूरी है!

JULY 04 (WTN) - आपने कई बार सुना होगा, इंग्लैण्ड, ब्रिटेन, ग्रेट ब्रिटेन और यूके यानि यूनाइटेड किंगडम। इन चारों नामों को सुनकर आप कई बार सोचते होंगे कि आखिर चार अलग-अलग नाम क्यों हैं। चलिए हम आपको बताते हैं कि आखिर इंग्लैण्ड, ब्रिटेन, ग्रेट ब्रिटेन और यूके इन चारों में क्या अंतर है। दरअसल इसका इसका पूरा नाम है, ‘यूनाइटेड किंगडम ऑफ ग्रेट ब्रिटेन एंड नॉदर्न आयरलैंड’।

सबसे पहले बात करते हैं ‘यूके’ यानि ‘यूनाइटेड किंगडम’ की। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि ‘यूके’ में इंग्लैण्ड, स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड और वेल्स आते हैं। इन चारों के समूह को ही ‘यूके’ यानि ‘यूनाइटेड किंगडम’ कहा जाता है।

अब आपको बताते हैं ‘ग्रेट ब्रिटेन’ के बारे में। इंग्लैण्ड, स्कॉटलैण्ड और वेल्स के संघ को ‘ग्रेट ब्रिटेन’ कहा जाता है। ये तीनों ही अलग-अलग प्रांत हैं। इन तीनों प्रांतों की अपनी संसद है, लेकिन विदेश नीति और सुरक्षा जैसे मुद्दों पर फैसला ग्रेट ब्रिटेन की संघीय संसद करती है।

आपने ‘ब्रिटेन’ शब्द तो सुना ही होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि यह नाम रोमन काल में इस्तेमाल हुए शब्द ‘ब्रिटानिया’ से आया है। ‘ब्रिटेन’, इंग्लैंड और वेल्स को मिलाकर बनता है। लेकिन समय के साथ अब सिर्फ ‘ब्रिटेन’ शब्द का प्रयोग कम होता है।

अब हम आपको बताते हैं ‘इंग्लैंड’ के बारे में। इंग्लैण्ड की राजधानी लंदन है। इंग्लैण्ड की तरह ही स्काटलैंड और वेल्स की अपनी एक अलग फुटबॉल और क्रिकेट टीम है। इन टीमों में दूसरे प्रांतों के खिलाड़ी शामिल नहीं होते हैं। उत्तरी आयरलैंड की राजधानी बेलफास्ट है। स्कॉटलैंड की राजधानी एडिनबरा है और वेल्स की राजधानी कार्डिफ है। इन सभी में अंग्रेजी भाषा होने के बावजूद इंग्लैंड, स्कॉटलैंड, उत्तरी आयरलैंड और वेल्स में लहजे का फर्क है।