HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

राशि के अनुसार लगाएं पौधे, जीवन में आएगी सकारात्मकता

05 Jul 2018
जीवन में होगी धन-धान्य की वृद्धि...

JULY 05 (WTN) - प्रकृति में तरह-तरह के पेड़ पौधे पाए जाते हैं। ऐसी मान्यता है कि कुछ पौधे हमारे जीवन में सकारात्मक प्रभाव डालते हैं। वहीं कहा जाता है कि कुछ पौधे हमारे जीवन में नकारात्मक प्रभाव डालते हैं। आयुर्वेद के अलावा ज्योतिष में भी पेड़ पौधों का बड़ा महत्व है। ज्योतिषशास्त्र के अनुसार, हर राशि के लिए एक विशेष पौधा लगाना लाभ दे सकता है। 

ज्योतिष में ऐसी मान्यता है कि यदि घर-आंगन में उचित स्थान पर राशि के अनुसार पेड़ या पौधों को लगाया जाए तो इससे बहुत लाभ मिलता है और धन-धान्य की वृद्धि होती है। जैसा कि आप जानते हैं कि पेड़ पौधे ऑक्सीजन छोड़ते हैं जो कि मानव जीवन के लिए सबसे महत्वपूर्ण है। आइये आज जानते हैं कि मेष, वृषभ और मिथुन राशि के जातकों के लिए कौन से पौधे लगाने चाहिए जिससे उन्हें लाभ हो।

मेष राशि
मेष राशि का स्वामी मंगल माना जाता है। ज्योतिष के अनुसार मेष राशि के लोगों के लिए आम का पौधा लाभदायक सिद्ध हो सकता है। ऐसी भी मान्यता है कि आंवले का पेड़ भी जीवन में खुशियां भर सकता है। आम को पित्त रोग नाशक माना गया है। इसे लगाने से मेष राशि के व्यक्ति की प्रतिष्ठा में वृद्धि होती है।

वृषभ राशि
वृषभ राशि का स्वामी शुक्र है। इस राशि के जातक को गूलर, अशोक और जामुन का पौधा लगाना चाहिए। ज्योतिष के अनुसार मान्यता है कि इन पौधों को लगाने से वृषभ राशि के जातक को लाभ होगा। ऐसी भी मान्यता है कि इससे पूर्व जन्म के दोषों का भी नाश हो जाता है।

मिथुन राशि
ज्योतिष के अनुसार मिथुन राशि का स्वामी बुध माना जाता है। इस राशि के लोगों के लिए बांस या बरगद का पौधा लगाना लाभदायक हो सकता है। ऐसी भी मान्यता है कि मिथुन राशि के लोग यदि बांस या बरगद का पौधा लगाएं तो त्रिदोष दूर हो जाता है और शत्रु भय का विनाश भी होता है।

कल हम आपको बताएंगे कि कर्क, सिंह और कन्या राशि के जातकों को किन पौधों को लगाने से लाभ मिलता है।