HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

कमलनाथ ने भाजपा पर साधा ‘निशाना,’ किसानों की कर्ज माफी पर कसा ‘तंज’

06 Jul 2018
किसानों के ‘वोट’ के लिए राजनीतिक दलों में मची ‘होड़’
 
JULY 06 (WTN) - सभी राजनीतिक दलों के लिए किसान एक बहुत बड़ा ‘वोट बैंक’ है। कोई भी पार्टी किसानों को नाराज नहीं करना चाहती। एक तरफ जहां कर्नाटक में कांग्रेस-जेडीएस की सरकार ने किसानों की कर्ज माफी का ऐलान बजट में किया तो दूसरी तरफ मोदी सरकार ने खरीफ फसलों के लिए समर्थन मूल्य बढ़ाकर किसानों को ‘खुश’ करने की कोशिश की।

इधर, मध्य प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष कमलनाथ ने भाजपा पर निशाना साधते हुए राहुल गांधी के उस ‘वादे’ को याद दिलाया है, जिसमें राहुल गांधी ने कहा था कि यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो दस दिनों के अंदर किसानों का ‘कर्ज माफ’ कर दिया जाएगा।

कद्दावर कांग्रेस नेता कमलनाथ ने अपने ट्वीट में लिखा है, “केन्द्र की कांग्रेस सरकार ने पूर्व में किसानों का 72 हज़ार करोड़ का कर्ज़ माफ कर अपना वादा निभाया, उसके बाद पंजाब सरकार ने और अब कर्नाटक सरकार ने भी अपना वादा निभाया, MP में भी कांग्रेस की सरकार बनी तो 10 दिनों में किसानों का कर्ज़ माफ होगा, पता नहीं, भाजपा सरकार कब अपना वादा निभायेगी?”

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि 6 जून को मन्दसौर जिले के पिपलिया मंडी की एक रैली में कांग्रेस के राष्ट्रीय अध्यक्ष राहुल गांधी ने कहा था कि यदि मध्य प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनती है तो दस दिनों के अन्दर किसानों का कर्जा माफ होगा। देखना होगा कि मध्य प्रदेश के किसान राहुल गांधी के ‘वादे’ पर ‘भरोसा’ करते हैं या नहीं।