असेसमेन्ट ईयर और फाइनेन्शियल ईयर में अंतर जानिए
JULY 07 (WTN) - इनकम टैक्स रिटर्न भरने की आखिरी तारीख धीरे-धीरे पास आती जा रही है। लेकिन इनकम टैक्स रिटर्न भरने से पहले क्या आप जानते हैं कि ‘असेसमेंट ईयर’ (AY) और ‘फाइनेन्शियल ईयर’ (FY) इन दोनों में क्या अंतर है?
असेसमेंट ईयर (AY) और फाइनेन्शियल ईयर (FY) के बीच बहुत ही मामूली सा अंतर है। लेकिन बहुत ही कम लोगों को इसकी जानकारी होती है, जिसके कारण इनकम टैक्स रिटर्न भरते समय लोग बड़ी गलती है। हम आपको बताते हैं कि आखिर क्या अंतर होता है असेसमेंट ईयर (AY) और फाइनेन्शियल ईयर (FY) के बीच।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि फाइनेन्शियल ईयर को हिंदी में वित्तीय वर्ष करते हैं, जबकि असेसमेंट ईयर को हिंदी में निर्धारण वर्ष कहते हैं। ये दोनों ही हर साल की 1 अप्रैल से शुरू होते हैं और 31 मार्च को खत्म होते हैं। असेसमेंट ईयर हर बार फाइनेन्शियल ईयर के बाद आता है। आपको बता दें कि मौजूद समय के लिए फाइनेन्शियल ईयर साल 2017-18 है, जबकि असेसमेंट ईयर साल 2018-19 है।
दरअसल, वित्तीय वर्ष या फाइनेन्शियल ईयर उसे कहते है, जिसमें आपकी कमाई होती है। वहीं निर्धारण वर्ष या असेसमेंट ईयर उसे कहते जिसमें आपकी कमाई का मूल्यांकन होता है। सीधे शब्दों में इनकम टैक्स के लिए वित्तीय वर्ष या फाइनेन्शियल ईयर वह साल है जिसमें आपकी कमाई होती है, जबकि निर्धारण वर्ष या असेसमेंट ईयर वह है जिसमें आप पिछले साल हुई कमाई का मूल्यांकन करते हैं और उस पर टैक्स भरते हैं।