मध्य प्रदेश के शहरों को अमेरिका के शहरों से भी ज्यादा अच्छा बनाएंगे: शिवराज सिंह चौहान
JULY 09 (WTN) - मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान का कहना है कि उनकी सरकार राज्य के शहरों को अमेरिका के शहरों से भी ज्यादा अच्छा बनाएगी। शिवराज सिंह चौहान ने यहा बात सागर में नगर विकास के राज्य-स्तरीय पर्व को संबोधित करते हुए कहीं।
एक सभा को सम्बोधित करते हुए शिवराज सिंह चौहान ने कहा ‘मध्यप्रदेश के शहरों को अमेरिका के शहरों से भी अच्छा बना देंगे'। इस दौरान शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि उनकी सरकार शहरों को आधुनिक बनाने के लिए लगातार कोशिश कर रही है।
शिवराज सिंह चौहान ने भरोसा दिलाते हुए कहा कि आने वाले पांच सालों में मध्य प्रदेश के नगर देश के सबसे स्वच्छ, सुन्दर और उन्नत नगर होंगे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने मध्य प्रदेश की सड़कों को अमेरिका से भी बेहतर बताया था।