HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

आयकर रिटर्न भरने से पहले यह जरूर पढ़ें...

09 Jul 2018
क्योकि आपका जानना जरूरी है...

JULY 09 (WTN) - आयकर रिटर्न भरने की आखिरी तारीख 31 जुलाई पास आते जा रही है। आपको किसी भी तरह से आयकर रिटर्न भरने में कोई भी परेशानी हो इसलिए हम आपको बताते हैं कि कौन कौन से डॉक्यूमेन्ट आप अपने पास रखें, ताकि आपको आयकर रिटर्न भरने में परेशानी का सामना ना करना पड़े।

आपके पास पैन नम्बर और आधार नम्बर होना चाहिए।

देश और विदेश में मौजूद अचल सम्पत्ति की जानकारी

आपकी आय से जुड़े डॉक्यूमेंट। इसमें यदि डिविडेंड से अगर कोई आय है तो उसकी जानकारी।

अगर आप व्यापार करते हैं तो उसकी बैलेंसशीट, पी एंड एल अकाउंट स्टेटमेंट और ऑडिट रिपोर्ट

सभी बैंक अकाउंट के स्टेटमेंट ऑनलाइन डॉउनलोड कर लें। इससे साल भर के दौरान ब्याज से हुई आय की जानकारी लग जाएगी।

टैक्स से जुड़े डॉक्यूमेंट, इसमें पिछले साल के इनकम टैक्स रिटर्न की कॉपी,  टीडीएस सर्टिफिकेट।

यदि आपने किसान विकास पत्र या नेशनल सेविंग स्कीम में निवेश किया है तो उनके सर्टिफिकेट।

साल भर के दौरान अगर आपने कोई प्रॉप्रटी खरीदी है तो उसकी सेल डीड और प्रॉपटी रजिस्ट्रेशन के डॉक्यूमेंट।

अगर आपको रेंटल आय होती है तो उसकी लीज डीड।

अगर आपने होम लोन लिया है तो उसकी छूट के लिए उसका स्टेटमेंट।

म्यूचुअल फंड में निवेश किया है तो उसके डॉक्टूमेन्ट।

बीमा किया है तो उसकी रसीदें, मेडिकल इंश्योरेंस के प्रीमियम की रसीदें और डीमैट अकाउंट का ट्रेडिंग का स्टेटमेंट।

इस साल के दौरान अगर आपने किसी को दान दिया है तो उसकी रसीद।