HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

महिला अभ्यर्थियों की मांग हो सकती है पूरी, मध्य प्रदेश में पुलिस भर्ती में ऊंचाई सीमा हो सकती है पांच सेन्टीमीटर कम

09 Jul 2018
पुलिस भर्ती में महिला अभ्यर्थियों को मिल सकती है ऊंचाई में पांच सेन्टीमीटर की छूट

JULY 09 (WTN) – मध्य प्रदेश में महिला पुलिस भर्ती में ऊंचाई का मुद्दा काफी उठा था, जिसके बाद कुछ युवतियों ने मुख्य मंत्री शिवराज सिंह चौहान के सामने प्रदर्शन भी किया था और काफी विवाद भी हुआ था, जिसके बाद विरोध करने वाली युवतियों को जेल भी जाना पडा था। सूत्रों से मिली जानकारी के मुताबिक, राज्य सरकार अब पुलिस भर्ती में महिला अभ्यर्थियों की ऊंचाई सीमा को पांच सेन्टीमीटर घटाने पर विचार कर रही है।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, गृह विभाग ने इसका प्रस्ताव कैबिनेट मंजूरी के लिए भेजा है, जिस पर मंगलवार को होने वाली बैठक में फैसला हो सकता है। आपकी जानकारी के लिए बता दें के ऊंचाई सीमा को कम करने के लिए महिला प्रत्याशी मुख्यमंत्री से लेकर पुलिस महानिदेशक से इस विषय में चर्चा कर चुकी हैं।

सूत्रों के मुताबिक मंगलवार को मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान की अध्यक्षता में कैबिनेट बैठक होगी। इसमें पुलिस भर्ती में महिला उम्मीदवारों के लिए ऊंचाई की पात्रता शर्तों में संशोधन के प्रस्ताव पर चर्चा हो सकती है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने करीब एक साल पहले ऊंचाई में पांच सेंटीमीटर की छूट देने की घोषणा की थी।