HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

व्हाट्सएप्प ने अपने यूजर्स को किया ‘सतर्क’, बिना सोचे समझे कोई भी सन्देश ‘नहीं करें साझा’

10 Jul 2018
आप भी ‘सोच समझकर’ करें व्हाट्सएप्प पर सन्देशों को साझा

JULY 10 (WTN) – सोशल मीडिया से फैल रहीं ‘अफ़वाहों’ के कारण हो रही हिंसा को लेकर व्हाट्सएप्प ने ‘फ़ेक न्यूज़’ के खिलाफ योजनाबद्ध तरीके से ‘मुहिम’ शुरू की है। व्हाट्सएप्प ने समाचार पत्रों में विज्ञापन देकर लोगों से ‘अपील’ की है कि कोई भी सन्देश बिना सोचे समझे साझा नहीं करें, जिससे किसी को ‘तक़लीफ़’ हो सकती है।

आपकी जानकारी के लिए बता दें कि बच्चा चोरी की ‘अफ़वाह’ से हुई कई मौतों के बाद केन्द्र सरकार ने व्हाट्सएप्प से इस बारे में ‘सवाल’ किये थे, जिसके बाद व्हाट्सएप्प ने अपनी ‘सफ़ाई’ में कहा था कि वो जल्द ही ऐसे मैसेज पर लगाम लगाने के लिए कोई कदम उठाएंगे।

केन्द्र सरकार के तरफ से ‘सख्ती’ के बाद व्हाट्सएप्प अपनी तकनीक में क्या कुछ बदलाव करने जा रहा है इसकी अभी जानकारी नहीं है, लेकिन मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, व्हाट्सएप्प एक ‘नया फ़ीचर’ ला रहा है जिससे पता चलेगा कि कौन सा मैसेज फ़ॉरवर्ड किया गया है।

व्हाट्सएप्प उपयोग करने वाले ‘फ़ेक न्यूज़’ को साझा ना करें, इसके लिए व्हाट्सएप्प ने आज समाचार पत्रों में लोगों को ‘सलाह’ दी है कि फ़ेक न्यूज़ से किस तरह से बचा जाए और उसे आगे ना बढ़ाया जाए।

1.फॉर्वेडेड मैसेज को भेजने से पहले उसे अच्छे से ‘पढ़’ लें।

2.ऐसी जानकारी की ‘जांच’ करें जिसपर यकीन करना कठिन हो।

3.सन्देशों में मौजूद फ़ोटो को ‘ध्यान’ से देंखे।

4.अन्य स्त्रोतों का उपयोग करें।

5.आप जो देखना चाहते हैं उसे ‘नियंत्रित’ कर सकते हैं।

6.ऐसी जानकारी के तथ्यों पर ‘सवाल उठाएं’ जो आपको परेशान करती हैं।

7.ऐसे सन्देशों से ‘बचें’ जो थोड़े अलग दिखते हैं।

8.लिंक की भी ‘जांच’ करें।

9.सोच समझकर सन्देशों को ‘साझा’ करें।

10.‘झूठी ख़बरें’ अक्सर फ़ैलती हैं।

आप भी व्टाट्सएप्प का उपयोग करते समय ध्यान रखें कि आपके द्वारा कोई भी ऐसा सन्देश साझा ना हो जिसकी जानकारी ‘सन्देहास्पद’ हो। क्योंकि यदि आपके द्वारा कोई भी ऐसी जानकारी साझा होती है जो कि सत्य नहीं है या जिसके कारण किसी को ‘तक़लीफ़’ हो सकती है, तो आप मुसीबत में फंस सकते हैं।