पूर्व आईएएस भंवरलाल को मिल सकती है मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में 'अहम जिम्मेदारी'
JULY 12 (WTN) - निर्वाचन आयोग एक बार फिर पूर्व आईएएस अधिकारी भंवरलाल को मध्य प्रदेश में विधानसभा चुनाव की तैयारियों का जायजा लेने भेजेगा। मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, भंवरलाल यहां पर ईवीएम और वीवीपैट को सुरक्षित रखने के लिए बनाए जाने वाले गोदामों की तैयारी की समीक्षा करेंगे।
आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अटेर विधानसभा उपचुनाव के समय शिकायतों के कारण निर्वाचन आयोग ने उन्हें विशेष पर्यवेक्षक बनाकर भेजा था। इनके निर्देश पर कई पुलिस अधिकारियों के तबादले भी हुए थे, जिसके बाद भाजपा ने आरोप लगाया था कि कांग्रेस की शिकायत पर अधिकारियों का तबादला किया जा रहा है।
कोलारस और मुंगावली उपचुनाव के समय भी भंवरलाल को भेजा गया था। माना जा रहा है कि विधानसभा चुनाव में भंवरलाल को अहम जिम्मेदारी मिल सकती है।