HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

जीवन में सफलता के लिए राशि के अनुसार करें ‘चालीसा’ का पाठ

13 Jul 2018
राशि के अनुसार करें ‘चालीसा’ का पाठ

JULY 13 (WTN) - आज हम आपको बताते हैं कि तुला, वृश्चिक और धनु राशि के जातकों को कौन सी ‘चालीसा’ का पाठ करना चाहिए जिससे उन्हें लाभ प्राप्त हो।

तुला
तुला राशि के जातक काफी ‘लापरवाह’ माने जाते हैं। इनकी लापरवाही ही इनके लिए परेशानी का कारण है। ज्योतिष के अनुसार मान्यता है कि तुला राशि के जातकों को नियमित रूप से ‘सफेद फूल’ चढ़ाते हुए ‘भगवान कृष्ण’ की पूजा करना चाहिए, और ‘कृष्ण चालीसा’ का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से तुला राशि के जातक परिस्थितियों को सही तरह से समझ सकेंगे।

वृश्चिक
वृश्चिक राशि के जातकों के जीवन में ‘सफलता देर’ से आती है। ऐसा होने से वृश्चिक जाति के जातक अक्सर जीवन से निराश और परेशान हो जाते हैं। ज्योतिष में मान्यता है कि वृश्चिक राशि के लागों को नियमित रूप से ‘हनुमान चालीसा’ का पाठ करना चाहिए, और तुलसी पत्ते का प्रसाद हनुमान जी को चढ़ाना चाहिए। ऐसा करने से रुके हुए काम जल्द पूरे होते हैं।

धनु
धनु राशि के लोगों का स्वभाव ‘मुंहफट’ होता है। इस राशि के लोगों की ‘तीखी बोली’ दूसरों को बुरी लगती है। इस कारण कई बार उन्हें परेशानियों का सामना करना पड़ता है। ज्योतिष के अनुसार मान्यता है कि धुन राशि के लोगों को ‘सफेद मिठाई’ का प्रसाद चढ़ाकर ‘मां दुर्गा’ की पूजा करना चाहिए, और उसके बाद ‘दुर्गा चालीसा’ का पाठ करना चाहिए। ऐसा करने से उनका अपनी ‘वाणी पर संयम’ बना रहता है।

कल हम आपको बताएंगे कि ज्योतिष के अनुसार मकर, कुम्भ और मीन राशि के जातकों को कौन सी ‘चालीसा’ का पाठ करना चाहिए।