HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

अपनी राशि के अनुसार करें ज्योतिर्लिंग की पूजा, जीवन में आएगी सुख समृद्धि

16 Jul 2018
दक्षिणमुखी स्वयं भू शिवलिंग है महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग

JULY 16 (WTN) - मिथुन राशि के जातकों के लिए उज्जैन स्थित महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा उपासना करना चाहिए। मान्यता है कि महाकालेश्वर का ध्यान करते हुए ‘ओम नमो भगवते रूद्राय’ मंत्र का यथासम्भव जाप करना चाहिए।

मिथुन राशि के जातकों को हरे फलों के रस, मूंग, बेलपत्र आदि से महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा करनी चाहिए। ऐसी मान्यता है कि महाकालेश्वर कालों के काल हैं। ज्योतिष में मान्यता है कि इस राशि में जन्म लेने वाले व्यक्ति को महाकालेश्वर ज्योतिर्लिंग के दर्शन एवं पूजा करनी चाहिए जिससे अकाल मृत्यु का भय नहीं रहता है।

मान्यता कि मिथुन राशि के जातकों को महाकालेश्वर शिवलिंग को दूध में शहद मिलाकर स्नान कराना चाहिए, और बिल्व पत्र एवं शमी के पत्ते चढ़ाना चाहिए। क्षिप्रा नदी किनारे बसे महाकालेश्वर शिवलिंग को स्वयं भू माना गया है। एकमात्र दक्षिणमुखी शिवलिंग होने के कारण महाकालेश्वर मंदिर में दर्शन का अत्यन्त महत्व है।

अगले सोमवार को हम आपको बताएंगे कि कर्क राशि के जातकों को कौन से ज्योतिर्लिंग की पूजा उपासना करना चाहिए।