HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

भारत को लगा झटका, अनुमान से कम रह सकती है विकास दर लेकिन फिर भी दुनिया में टॉप पर

17 Jul 2018
भारत की विकास दर 2018 में 7.3% और 2019 में 7.5% रहने का अनुमान: अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष

JULY 17 (WTN) – तेल की ऊंची कीमतों और सख्त मौद्रिक नीति के कारण अंतरराष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत के साल 2018 और 2019 के लिए ग्रोथ अनुमान को घटा दिया है। आईएमएफ यानि अंतर्राष्ट्रीय मुद्रा कोष ने भारत के ग्रोथ अनुमान को वर्ष 2018 के लिए 0.1 प्रतिशत कम करके 7.3 प्रतिशत कर दिया है। वहीं साल 2019 के लिए ग्रोथ अनुमान को 0.3 प्रतिशत से घटाकर 7.5 प्रतिशत कर दिया है।

इतना ही नहीं अंतर्राष्ट्रीय मुदा कोष ने चालु वित्त वर्ष में भारत की आर्थिक विकास दर अनुमान को 7.5 प्रतिशत से घटाकर 7.3 प्रतिशत कर दिया है। लेकिन इतना होने के बाद भी भारत अब भी दुनिया की सबसे तेज विकास दर वाली अर्थव्यवस्थाओं में टॉप पर है। रिपोर्ट में कहा गया है कि भारतीय अर्थव्यवस्था नोटबंदी और जीएसटी के झटके से उबर रही है।

हालांकि आईएमएफ ने भारत की ग्रोथ दर को कम आंका है, लेकिन फिर भी भारत की यह ग्रोथ चीन की तुलना में ज्यादा रहने का अनुमान है। रिपोर्ट के अनुसार चीन की ग्रोथ 2017 की 6.9 प्रतिशत से घटकर 2018 में 6.6 प्रतिशत और 2019 में 6.4 प्रतिशत रहने का अनुमान है।