HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

क्या आप नेशनल हेराल्ड के सदस्य हैं ?

25 Jul 2018
टिकट के लिए दावेदारों की ‘भीड़’

JULY 26 (WTN) – आपने एक कहावत तो सुनी हो होगी एक अनार सौ बीमार। कुछ ऐसा ही हाल मध्य प्रदेश कांग्रेस में इन दिनों है। हम ऐसा इसलिए कह रहे हैं क्योंकि कांग्रेस में एक-एक विधानसभा सीट के लिए औसतन 12 से 13 उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैँ। ऐसे में 230 विधानसभा सीटों के लिए 3200 से ज़्यादा दावेदार अपनी दावेदारी जता चुके हैं।

लगातार 15 सालों से सत्ता से दूर कांग्रेस इस बार भाजपा को हराने के लिए कोई भी कसर छोड़ना नहीं चाहती है। इसके लिए कांग्रेस ने टिकट वितरण के लिए काफी शर्तें रखी हैं। अभी तक तो दस शर्तें ही ही जिनके आधार पर टिकट का फ़ैसला लिये जाने की बात कांग्रेस की तरफ़ से की जा रही है। लेकिन अब एक नई शर्त भी सामने आई है, जिसके पूरा करने पर ही उम्मीदवार को टिकट के लायक माना जाएगा।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, कांग्रेस उसी उम्मीदवार को टिकट देगी, जिसके पास नेशनल हेराल्ड की सदस्यता होगी। जानकारी के मुताबिक नेशनल हेरॉल्ड का सदस्य बनने के लिए दो हज़ार रुपये का डॉफ्ट उम्मीदवार को देना होगा।

माना जा रहा है कि अगस्त के आख़िरी तक कांग्रेस अपनी प्रत्याशियों की पहली सूची जारी कर सकती है। ऐसा इसलिए ताकि प्रत्याशियों को प्रचार करने का समय मिल सके। जानकारी के मुताबिक पहली सूची में वे 70 सीटें शामिल होंगी जिन पर कांग्रेस लगातार तीन बार से चुनाव हार रही है।

आपको बता दें कि नेशनल हेराल्ड का मामला काफी विवादित है और यह गांधी परिवार से जुड़ा हुआ है। भाजपा नेता सुब्रहमण्यम स्वामी ने नेशनल हेराल्ड मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, उनकी कम्पनियों और उनसे सम्बन्धित लोगों के ख़िलाफ़ केस किया था। स्वामी का इस केस में आरोप है कि गांधी परिवार नेशनल हेराल्ड की सम्पत्तियों का अवैध रूप से उपयोग कर रहा है। इस मामले में सोनिया गांधी, राहुल गांधी, सैम पित्रोदा, मोतीलाल वोरा और सुमन दुबे सहित 6 लोगों को अभियुक्त बनाया गया है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी इस केस में जमानत पर हैं।

नेशनल हेराल्ड केस में सुब्रहमण्यम स्वामी ने कोर्ट में अर्जी दाखिल कर आरोप लगाया था कि सोनिया गांधी और राहुल गांधी ने कांग्रेस पार्टी से लोन देने के नाम पर नेशनल हेराल्ड की दो हजार करोड़ रुपये की सम्पत्ति ज़ब्त कर ली थी।

कांग्रेस उम्मीदवारों के लिए नेशनल हेराल्ड का सदस्य होने की शर्त सामने आने से इस बयानबाज़ी होना स्वाभाविक है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी भी समय-समय पर नेशनल हेराल्ड केस में सोनिया गांधी और राहुल गांधी पर निशाना साध चुके हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि जब मध्य प्रदेश विधानसभा चुनाव में प्रचार के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आएंगे, तो वे इस मामले में क्या कटाक्ष कांग्रेस पर करते हैं।