HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश सरकार ने दिखाई सख़्ती, जूडा अध्यक्ष को किया बर्ख़ास्त

25 Jul 2018
कई डॉक्टर्स को पीजी कोर्स से किया निष्कासित

JULY 25 (WTN) - मध्य प्रदेश में हड़ताल कर रहे जूनियर डॉक्टरों पर सरकार सख़्त हो गई है। राज्य शासन ने बड़ी कार्रवाई हुई है जूडा के प्रदेश अध्यक्ष को बर्खास्त कर दिया है। जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल से नाराज़ चल रही सरकार ने जूनियर डॉक्टर एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष सचेत सक्सेना समेत चार डॉक्टर्स पर कार्रवाई की गई है।

जिन अन्य डॉक्टर्स पर कार्रवाई की गई है उनके नाम हैं संजय यादव, विपिन सिंह और पारस। सरकार का आरोप है कि ये सभी डॉक्टर्स एस्मा के बाद काम पर नहीं लौटे। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि एस्मा के विरोध में हड़ताल पर बैठे जूनियर डॉक्टर्स ने अपनी सामिहक इस्तीफ़े दे दिए थे।

जूनियर डॉक्टर्स के सामूहिक इस्तीफे से नाराज़ राज्य सरकार ने हड़ताल का नेतृत्व कर रहे 20 डॉक्टर्स को पीजी कोर्स से निष्कासित कर दिया था। एक साथ कई डॉक्टर्स को निष्कासित करने की कार्रवाई एस्मा के तहत की गई है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि सरकार ने जूनियर डॉक्टर्स की हड़ताल को देखते हुए तीन महीने के लिए एस्मा लगाया है।