HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

यदि कमर का दाहिना हिस्सा फड़फड़ाए, तो रहें सावधान!

28 Jul 2018
समुद्रशास्त्र के अनुसार जानिए शरीर के अंगों के फड़फड़ाने के संकेत

JULY 28 (WTN) – ज्योतिष के समुद्रशास्त्र के अनुसार हम आपको बताते हैं कि कोहनी, हथेली और कमर में फड़फड़ाहट होती है, तो उसके क्या संकेत हैं?

किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ का अंगूठा फड़फड़ता है, तो इसका संकेत है कि इच्छापूर्ति में देरी होगी।

यदि हाथ की अंगुलियां फड़फड़ाती हैं, तो इच्छापूर्ति के साथ-साथ किसी मित्र से मिलने का संयोग है।

किसी व्यक्ति के दाहिने हाथ की कोहनी फड़फड़ाती है, तो इसका संकेत है कि किसी से झगडा़ तो होगा लेकिन इस झगड़े में विजय मिलेगी। 

यदि किसी व्यक्ति की बांये हाथ की कोहनी फड़के तो धन प्राप्ति का संकेत है।

किसी व्यक्ति के हथेलियों में फड़फड़ाहट एक शुभ शगुन का संकेत है। समुद्रशास्त्र के अनुसार भविष्य में धन सम्पत्ति की प्राप्ति होती है।

हथेली के किसी कोने में फड़फड़ाहट होती है, तो निकट भविष्य में व्यक्ति किसी विपदा में फंस सकता है।

यदि किसी व्यक्ति की बांये हाथ की हथेली में फड़फड़ाहट होती है, और वह व्यक्ति रोगी हो, तो उसे जल्द ही स्वास्थ्य लाभ मिलता है।

यदि कमर के दाहिनी ओर फड़फड़ाहट होती है, तो यह किसी विपदा के आने का संकेत है।

यदि कमर के बांयी ओर फड़फड़ाहट होती है, तो यह किसी शुभ समाचार का संकेत है।