HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

भोपाल को कैशलेस ट्रांजेक्शन में नम्बर बन बनाने की कवायद

01 Aug 2018
आपका भोपाल, आप बनाएं नम्बर वन

AUG 01 (WTN) – भोपाल में कैशलेस ट्रांजेक्शन को बढ़ावा देने के लिए अब ग्राहकों को इसके लिए प्रोत्साहित किया जाएगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अभी तक 500 रुपए के ट्रांजेक्शन पर 0.75 प्रतिशत की राशि कैशबैक के रूप में मिलती थी, पर अब भोपाल में ट्रांजेक्शन की राशि घटाकर 100 रुपए करने की तैयारी है। 

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, गैस सिलेण्डर का कैशलेस पेमेन्ट करने पर ग्राहकों को पांच रुपये तक वापस दिए जाएंगे। यह फ़ैसला कलेक्ट्रेट कार्यालय में आयोजित एक संयुक्त बैठक में लिया गया। हालांकि इस पर अंतिम फ़ैसला आना बाकी है। कहा जा रहा है कि डिजिटल इण्डिया प्रोजेक्ट के तहत भोपाल को पहले नम्बर पर लाने के लिए यह सभी प्रयास किये जा रहे हैं।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक, भोपाल में फिलहाल पेट्रोल खरीदी पर सिर्फ़ 20 प्रतिशत ही कैशलेस ट्रांजेक्शन हो रहा है। गैस सिलेण्डरों की डिलेवरी में तो इसका प्रतिशत सिर्फ दो है। भोपाल को कैशलेस ट्रांजेक्शन में नम्बर वन बनाने के लिए कलेक्टर सुदाम पी खाण्डे ने इसके लिए पहल की है।