सावधान! कहीं आप तो नहीं करते तुलसी पूजा के समय यह गलतियां?
AUG 03(WTN) – हिन्दू धर्म में तुलसी पूजा का बड़ा महत्व माना गया है। तुलसी पूजन से जीवन में सकारात्मकता आती है। लेकिन शास्त्रों में कहा गया है कि विधि विधान से ही तुलसी की पूजा करना चाहिए, क्योंकि यदि ग़लत तरीके से तुलसी पूजन की गई तो लाभ की जगह हानि हो सकती है।
आइये जानते हैं कि क्या है तुलसी पूजा का विधान?
तुलसी के पौधे को किसी भी बृहस्पतिवार को लगाना शुभ होता है।
तुलसी के पौधे को लगाने के लिए कार्तिक माह को सबसे श्रेष्ठ माना गया है।
तुलसी का पौधा घर या आंगन के बीच में लगाना सबसे उत्तम रहता है।
शनयकक्ष की बालकनी में भी आप तुलसी का पौधा लगा सकते हैं।
शास्त्रों में कहा गया है कि सुबह के समय तुलसी के पौधे में जल डालना चाहिए और उसकी परिक्रमा करना चाहिए।
संध्या के समय तुलसी के पौधे के नीचे घी का दीपक जलाना शुभ होता है।
तुलसी पूजा के समय सावधानियां
तुलसी के पत्ते हमेशा सुबह के समय ही तोड़ना चाहिए।
रविवार के दिन तुलसी के पौधे के नीचे दीपक नहीं जलाना चाहिए।
भगवान विष्णु और इनके अवतारों को तुलसी दल अर्पित करना लाभदायक रहता है।
प्रथम पूज्य श्रीगणेश और मां दुर्गा को कभी भी तुलसी नहीं चढ़ाना चाहिए।