HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

राहुल गांधी की मध्य प्रदेश में भी ‘मन्दिर पॉलिटिक्स’!

04 Aug 2018
ओंकारेश्वर में दर्शन के बाद राहुल गांधी करेंगे चुनाव प्रचार की शुरुआत

AUG 04 (WTN) – मध्य प्रदेश में चुनाव के लिए कुछ ही महीने बचे हैं। ऐसे में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों ने अपनी-अपनी रणनीति के साथ तैयारियां शुरू कर दी हैं। जैसी कि आप जानते हैं कि मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने उज्जैन में भगवान महाकाल से आशीर्वाद लेकर जन आशार्वीद यात्रा शुरू की है। तो अब कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी भी भगवान शंकर का आशीर्वाद लेकर मध्य प्रदेश में चुनाव प्रचार की शुरूआत करेंगे। यानि की जल्द ही राहुल गांधी मध्य प्रदेश में सक्रिय होने वाले हैं।

मीडिया से मिली जानकारी के मुताबिक राहुल गांधी ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग की पूजा करने के बाद अपनी चुनावी प्रचार की शुरूआत करेंगे। भाजपा को घेरने के लिए इस दौरान वे तीन दिनों तक मध्य प्रदेश के दौरे पर रहेंगे। कहा जा रहा है कि इस बार कांग्रेस की रणनीति निमाड़ क्षेत्र की सीटों पर फोकस करने की है। इसलिए राहुल गांधी ने अपने दौरे की शुरूआत निमाड़ क्षेत्र से की है।

जानकारी के मुताबिक कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी की इस चुनावी यात्रा का प्रभारी पूर्व केन्द्रीय मंत्री और मध्य प्रदेश कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अरुण यादव को बनाया जा सकता है। मध्य प्रदेश में कांग्रेस की साख दांव पर लगी हुई है। क्योंकि यदि इस बार भी कांग्रेस विधानसभा चुनाव हार गई तो कहा जा सकता है कि मध्य प्रदेश की जनता ने कांग्रेस को पूरी तरह से खारिज कर दिया है।

राहुल गांधी जब ओंकारेश्वर ज्योतिर्लिंग से दर्शन करने के बाद अपना चुनाव प्रचार शुरू करेंगे, तो देखना होगा कि राहुल गांधी मध्य प्रदेश के और कौन-कौन से मन्दिरों में दर्शन करने के लिए जाते हैं। राहुल गांधी के मन्दिरों में जाने पर भाजपा हमेशा से निशाना साधती रही है। ऐसे में देखना होगा कि अपने मध्य प्रदेश दौरे के दौरान राहुल गांधी भाजपा के सवालों का क्या जवाब देते हैं।