HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

बिना एबीएस के कहीं खतरों से तो नहीं खेल रहे हैं आप!

06 Aug 2018
एबीएस का साथ, सुरक्षा का साथ

AUG 06 (WTN) – आप सभी ने गाड़ियों में एन्टी लॉक ब्रेकिंग सिस्टम यानि की एबीएस के बारे में तो सुना ही होगा। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि अप्रैल 2018 के बाद से भारत में लॉन्च होने वाली कार के हर नए मॉडल में एबीएस को अनिवार्य रूप से शामिल करने के आदेश केन्द्र सरकार दे चुकी है।

एबीएस गाड़ी में एक ऐसा सिस्टम है जिससे सड़क हादसों की संख्या काफी कम हो सकती है। क्योंकि एबीएस गाड़ियों में एक ऐसी सुरक्षा व्यवस्था है जो गाड़ी के पहियों को सड़क की सतह पर सही संतुलन बनाए रखता है। आजकल एबीएस चार पहिया और दो पहिया दोनों ही गाड़ियों में आने लगे हैं।

जब आप अचानक गाड़ी में ब्रेक लगाते हैं, तो गाड़ी के पहिये जाम हो जाते हैं। जिससे गाड़ी पर से ड्राइवर का सन्तुलन चल जाता है, और गाड़ी असंतुलित होकर दिशा बदल सकती है, या फिर पलट सकती है। लेकिन एबीएस तकनीक के कारण गाड़ी के पहिये जाम या लॉक नहीं होते हैं।

एबीएस वाले गाड़ियां ब्रेक लगाने के बाद थोड़ी दूर पर रुकती हैं जिससे ड्राइवर गाड़ी को सही दिशा में मोड़ सकता है। जबकि बिना एबीएस वाली गाड़ियां ब्रेक लगाने के बाद तुरंत ही रूक जाती हैं जिससे दुर्घटना की काफी आशंका रहती है।

वहीं जब गाड़ी में एबीएस लगे होते हैं तो गाड़ी के पहिये जाम या लॉक नहीं होते हैं जिससे ड्राइवर का गाड़ी पर संतुलन बना रहता है और गाड़ी पलटने से बच जाती है।  गाड़ी में एबीएस लगा होने से पूरा ब्रेक लगाने के बाद भी गाड़ी का डायरेक्शन बदल सकते हैं। एबीएस लगा होने से ब्रेक लगाने के भी गाड़ी का बैलेंस खराब नहीं होता है।