HOME WORLD INDIA BHOPAL BUSINESS ENTERTAINMENT SCIENCE & TECHNOLOGY SPORTS HEALTH
WTN SPECIAL GOSSIP CORNER RECIPES DRINKS FUN FACTS WTN HINDI
EDUCATION LIFESTYLE TRAVEL ART & LITERATURE BIG MEMSAAB OPINION & INTERVIEW BrahMos
ABOUT US PRIVACY POLICY SITEMAP CONTACT US
BREAKING NEWS

मध्य प्रदेश के सरकारी आयुर्वेद कॉलेज के पीजी और इंटर्न विद्यार्थियों की बेमियादी हड़ताल

09 Aug 2018
मरीजों को हो सकती है परेशानी

AUG 09 (WTN) – भोपाल के पण्डित खुशीलाल शर्मा आयुर्वेद कॉलेज समेत मध्य प्रदेश के तीन सरकारी आयुर्वेद कॉलेजों के पीजी और इंटर्न विद्यार्थी आज यानि गुरुवार से बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं। इससे वार्ड और ओपीडी में भर्ती मरीजों को परेशानी का सामना करना पड़ सकता है।

आयुर्वेद पीजी विद्यार्थीं की मांग है उनका स्टायफण्ड बढ़ाया जाए। पीजी के विद्यार्थियों का कहना है कि पहले, दूसरे और तीसरे साल में उन्हें क्रमशः 21 हज़ार, 22 हज़ार और 23 हज़ार रुपए स्टायफण्ड मिल रहा है। जबकि मेडिकल कॉलेज में यही स्टायफण्ड क्रमशः 56 हज़ार, 58 हज़ार और 59 हज़ार रुपये है।

विद्यार्थियों का कहना है कि दूसरे राज्यों में आयुर्वेद कॉलेज में ज़्यादा स्टायफण्ड मिलता है। वहीं मध्य प्रदेश में मेडिकल कॉलेज और आयुर्वेद कॉलेज दोनों में काम एक सा होता है फिर आयुर्वेद कॉलेज के विद्यार्थियों को स्टायफण्ड कम क्यों दिया जा रहा है। अपनी इन्हीं मांगों को लेकर आयुर्वेद कॉलेज में पीजी और इंटर्न विद्यार्थी बेमियादी हड़ताल पर जा रहे हैं।